इंटरनेट डेस्क। कंगारू टीम अब इसी माह भारतीय दौरे पर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया टीम इस दौरान भारतीय टीम के साथ 2 टी20 मैच और 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस दौरे की शुरूआत टी20 सीरीज से होगी। इस दौरान टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 24 फरवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।
कमिंस को मिला ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का सर्वोच्च सम्मान, ये उपलब्धि हासिल करने वाले बने तीसरे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली इस आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम विश्वकप को मध्यनजर रखते हुए कई खिलाड़ियों को आराम दे सकती है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ—साथ ओपनर बल्लेबाज गब्बर यानी कि शिखर धवन को भी इस सीरीज में आराम मिल सकता है। वहीं, गेंदबाजों की बात करें तो तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी को भी आराम दिया जा सकता है। भुवी और शमी की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।
इसी बीच आपको बता दें कि कंगारू टीम के खिलाफ इस आगामी सीरीज के लिए अंजिक्य रहाणे और केएल राहुल को टीम में शामिल किया जा सकता है। ऐसे में आपको बता दें कि अगर विराट और रोहित इस सीरीज में नहीं उतरते तो टीम की कमान अंजिक्य रहाणे के हाथों में नजर आ सकती है। रोहित शर्मा को कंगारू टीम के खिलाफ होने वाली सीरीज में इसलिए आराम दिया जा सकता हैं क्योंकि हिटमैन ने कंगारू और कीवी दौरे पर लगातार क्रिकेट खेली है।