भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 फरवरी से दो मैचों की टी-20 सीरीज और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मैथ्यु हेडन ने एक बयान दिया है. जिसमे उनका मानना है, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई युवा गेंदबाजो को डोमिनेट करेंगे.
साथ ही उन्होंने कहा है, कि इस सीरीज में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहर्नड्राफ की जंग भी दिलचस्प रहेगी.
विराट कोहली करेंगे सीरीज को डोमिनेट

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मैथ्यु हेडन ने अपने एक बयान में कहा, “भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में विराट कोहली को केन रिचर्डसन के खिलाफ कुछ दिक्कत आ सकती है, क्योंकि उसने पहले भी विराट को तीन बार आउट किया हुआ हैं, लेकिन मुझे लगता है, कि अब समय पूरी तरह से बदल गया है. विराट कोहली विश्व का नंबर-1 बल्लेबाज है.
विराट कोहली इस सीरीज को डोमिनेट करेंगे. क्योंकि झाय रिचर्डसन एक युवा खिलाड़ी हैं उनके पास बहुत ज्यादा अनुभव नहीं है.
रोहित-बेहरेनडोर्फ की जंग होगी रोचक
मैथ्यु हेडन ने आगे अपने बयान में कहा, “जेसन बेहरेनडोर्फ एक युवा प्रतिभाशाली गेंदबाज है. वह लम्बे हैं उनके पास अच्छी गति है.
रोहित शर्मा वर्तमान में शानदार प्रदर्शन कर रहे है. उन्हें भी तेज गति की गेंदे काफी पसंद है, इसलिए जेसन और रोहित के बीच की जंग भी दिलचस्प रहेगी.”
इस प्रकार हैं भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टी-20 टीम

आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स केरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, डीआर्सी शॉर्ट, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, एश्टन टर्नर, पैट कमिंस, केन रिचर्डसन, नाथन कुल्टर-नाइल, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन लियोन, एडम ज़म्पा
इस प्रकार है भारत की टी-20 टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, विजय शंकर, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, मयंक मार्कंडेय
इस प्रकार है भारत की वनडे टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, केदार जाधव, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, सिद्धार्थ कौल (शुरूआती 2 मैच के लिए), कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार (अंतिम 3 मैच के लिए)
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvAUS: वनडे सीरीज शुरू होने से पहले मैथ्यु हेडन ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया उस गेंदबाज का नाम पूरी श्रृंखला में कर सकता हैं विराट कोहली की नाम में दम appeared first on Sportzwiki.