Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvAUS: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले करेंगी गेंदबाजी

इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मैच आज बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम शाम 7:00 से खेला जा रहा है। इसी बीच आपको बता दें कि कंगारू टीम के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस ​जीत लिया है। फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहला टी20 मैच हारकर आज भारतीय टीम इस अंतिम मुकाबलें को जीतकर इस सीरीज में वापसी करने का प्रयास करेगी।

ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका, ये तेज गेंदबाज हुआ भारत दौरे से बाहर

इसी बीच आपको बता दें कि विराट ब्रिगेड इस समय दो मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। बता दें कि विशाखापट्टनम में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम को तीन विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। भारत के लिए आज बेंगलुरू में खेले जाने वाला मैच करो या मरो की तरह होगा। इस मुकाबले में हार के साथ ही भारतीय टीम दो मैचों की ये सीरीज भी गंवा देगी।

भारत के ये तीन महारथी आज बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

पहले मैच के हार के बाद आज खेले जाने वाले अहम मुकाबलें में भारतीय टीम में कई परिवर्तन देखने को मिल सकते है। शिखर धवन और ऑलराउंडर विजय शंकर की वापसी हो सकती है। वहीं उमेश यादव के स्थान पर इस मैच में सिद्धार्थ कौल को मौका दिया जा सकता है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा के पास टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाने का मौका होगा। वहीं महेन्द्र सिंह धोनी और रोहित एक-एक छक्का लगाकर अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे कर सकते हैं।