Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvAUS : ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले विराट कोहली ने किया अपनी वापसी का ऐलान, ट्वीट कर ऑस्ट्रेलियाई खेमे में फैलाई खलबली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली वर्तमान समय में टेस्ट और वनडे दोनों रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज है. वह तीनों फॉर्मेट में लगातार रन बना रहे हैं. वह अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर कई शानदार उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं. विराट कोहली वर्तमान समय में विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा नाम है. दुनिया भर में उनके करोड़ो क्रिकेट प्रशंसक है.

सीरीज में विराट करेंगे वापसी 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 फरवरी से दो मैचों की टी-20 सीरीज और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज से विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले हैं.

बता दें, कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम दो वनडे मैच और तीन मैचों की टी-20 सीरीज को विराट कोहली ने नहीं खेला था. उन्हें बीसीसीआई ने वनडे और टी-20 सीरीज में आराम दिया था. हालाँकि, अब विराट कोहली की टीम में वापसी हो चुकी हैं और अब वह एक बार फिर से एक्शन में नजर आयेंगे.

इस विश्व कप से पहले भारतीय टीम की यह आखिरी सीरीज है, इसलिए कप्तान विराट कोहली विश्व कप से पहले इस सीरीज में एकबार फिर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे.

वापस अपने काम में

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है. जिसमे वह अपने बल्ले के साथ व्यस्त नजर आ रहे हैं. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, “वापस अपने काम में”

 

 

शानदार रहा है विराट का अबतक का क्रिकेट करियर 

विराट कोहली भारतीय टीम के लिए 77 टेस्ट मैच, 222 वनडे मैच और 65 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. कोहली ने 77 टेस्ट मैचों में 53.76 की शानदार औसत से 6613 रन बनाये हुए है. साथ ही उन्होंने 222 वनडे मैचों में 59.50 की औसत से 10533 रन बनाये हुए है.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी काफी सफल रहे है. उन्होंने 65 टी-20 मैचों में 49.25 की औसत से 2167 रन बनाये हुए है. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.11 का रहा है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvAUS : ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले विराट कोहली ने किया अपनी वापसी का ऐलान, ट्वीट कर ऑस्ट्रेलियाई खेमे में फैलाई खलबली appeared first on Sportzwiki.