Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IndvNz: कीवी टीम ने भारत को दिया 159 रनों का लक्ष्य, ये भारतीय गेंदबाज रहा मैच में हावी

इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज ऑकलैंड में खेला जा रहा है। दूसरे टी20 मैच में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कीवी टीम ने दूसरे टी20 में भारतीय टीम को 159 रनों का लक्ष्य दिया। दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की ओर से दूसरे टी20 में कॉलिन डी ग्रांडहोम 28 गेंदों में 50 रनों की आतिशी पारी खेली। साथ ही कॉलिन डी ग्रांडहोम ने रॉस टेलर के साथ मिलकर 77 रन रनों की पार्टनरशीप की। इस खतरनाक साबित हो रही साझेदारी को हार्दिक पांड्या ने तोड़ा। आज के मैच में भारतीय गेंदबाजों ने पहले मुकाबले के विपरीत शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। भारत की और से क्रुणाल पांड्या ने अपने चार ओवर के स्पैल में 28 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। साथ ही खलील अहमद ने 2 विकेट, भुवी और हार्दिक पांड्या ने 1—1 विकेट लिया।

आपको बता दें कि कीवी टीम इस टी20 सीरीज में एक मैच जीतकर 1—0 की बढ़त पहले ही बना चुका है। इसलिए आज का मैच भारतीय टीम के लिए करो या मरो का मैच है। भारतीय टीम को अगर सीरीज में बने रहना है तो हर हाल में आज का मैच जीतना जरूरी होगा, नहीं तो वन-डे सीरीज 1-4 से गंवाने वाली मेजबान टीम टी-20 सीरीज को अपने कब्जे में करने में सफल हो जाएगी। इस बीच आपको बता दें कि भारतीय टीम ने दूसरे टी20 मैच में कोई भी बदलाव नहीं किया। इस मैच में पहली टी20 मैच वाली ही टीम मैदान में उतरी है।