Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IndvNz: कीवी टीम ने भारत को दिया 220 रनों का लक्ष्य, भारत की खराब शुरूआत

इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच आज वेलिंग्टन में खेला जा रहा है। पहले मुकाबलें में कीवी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। भारतीय टीम को इस मैच को जीतने के लिए 220 रनों का पीछा करना है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने समाचार लिखे जाने तक 2.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 18 रन बना लिए थे। कप्तान रोहित 1 बनाकर पवेलियन लौट गए। शिखर धवन 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

कीवी टीम की ओर से पहले टी20 मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफर्ट ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए। सेफर्ट की इस शानदार पारी की बदौलत ही कीवी टीम 200 से ज्यादा रन बनाने में सफल हुई। सेफर्ट ने इस दौरान 43 गेदों में 84 रन बनाए और इस दौरान सेफर्ट ने 7 चौके और 6 छक्के जड़ने में कामयाबी हासिल की।

वहीं, भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो पहले टी20 मैच में भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ही सफल हो पाए। हार्दिक पांड्या ने अपने चार ओवर के स्पेल में 51 रन खर्च करके 2 विकेट लेने में सफलता हासिल की। आपको बता दें कि टी20 सीरीज से पहले भारत और कीवी टीम के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में भारतीय टीम ने कीवी टीम को 4-1 हराने में कामयाबी हासिल की। साथ ही टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान हिटमैन रोहित शर्मा के हाथ में रहेगी। क्योंकि टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को इस टी20 सीरीज और वनडे सीरीज के अंतिम दो मैचों में रेस्ट दिया गया है।