Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvNZ: वेलिंग्टन वनडे में टीम इंडिया कर सकती है बड़ा फेरबदल, इस विस्फोटक बल्लेबाज की हो सकती है वापसी

इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है। कीवी दौरे पर भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में लगातार तीन वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। लेकिन चौथे मैच में भारत रोहित की कप्तानी में मैदान में उतरी और ये मैच हार गई। अब इस सीरीज का अंतिम मैच रविवार यानी 3 फरवरी को वेलिंग्टन में खेला जाएगा।

आपको बता दें कि चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम 92 रन के स्कोर पर आउट हो गई थी। भारत का एकदिवसीय मैचों में ये 7वां सबसे कम स्कोर था। चौथे वनडे मैच में विराट कोहली के अलावा पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी मैदान में नहीं उतरे थे। अब मीडिया से खबर मिल रही हैं कि भारतीय टीम वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबलें में कुछ बदलाव कर सकती है।

रविवार के होने वाले वेलिंग्टन में अंतिम वनडे मैच में महेन्द्र सिंह धोनी वापसी कर सकते है। कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपन कर सकते है। वहीं, तीसरे क्रम पर शुभमन गिल खेल सकते है। गिल ने चौथे वनडे में अपना डेब्यू किया है। साथ ही ​अं​बाती रायडू और कार्तिक मध्यक्रम में नजर आ सकते है। वहीं हार्दिक पांड्या हरफनमौला खिलाड़ी की भूमिका में नजर आ सकते है और फिनिशर की भूमिका धोनी निभा सकते है। गेंदबाजी की भागदौड़ कुलदीप यादव, चहल, भुवनेश्वर और शमी के हाथ में हो सकती है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने कीवी दौरे से पहले कंगारू धरती पर कंगारूओं से लगभग 71 साल बाद टेस्ट सीरीज जीतने में सफलता हासिल की। उसके बाद कंगारू टीम को वनडे में भी हार का सामना करना पड़ा।