Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvNZ: संजय बांगर ने किया खुलासा ‘फिट हुए एमएस धोनी’, लेकिन क्या खेलेगे अंतिम एकदिवसीय मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा वनडे मैच गुरूवार को हैमिल्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. सीरीज के इस चौथे वनडे मैच को न्यूजीलैंड की टीम ने 8 विकेट से जीत लिया था और सीरीज में 1-3 से वापसी की थी. अब सीरीज का पांचवा वनडे मैच 3 फरवरी रविवार को वेलिंगटन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.

सीरीज तीसरा और चौथा वनडे नहीं खेले थे धोनी 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सीरीज के तीसरे और चौथे वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे. एमएस धोनी अपनी हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते तीसरे और चौथे मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर थे, लेकिन सीरीज के पांचवे वनडे में वह खेल सकते हैं.

संजय बांगर ने कहा, धोनी खेलेंगे पांचवा वनडे 

आपकों बता दें, कि अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने साफ़ कर दिया है, कि एमएस धोनी अपनी हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबर चुके हैं और वह अब सीरीज का अंतिम वनडे मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट है. एमएस धोनी के प्रशंसकों के लिए यह एक काफी अच्छी खबर है. धोनी की वापसी से भारतीय टीम को भी मजबूती मिलेगी.

दिनेश कार्तिक की जगह मिल सकती है धोनी को जगह 

आपकों बता दें, कि दिनेश कार्तिक की जगह एमएस धोनी को भारतीय टीम में जगह मिल सकती है. तीसरे और चौथे वनडे मैच में एमएस धोनी की जगह दिनेश कार्तिक ने ही विकेटकीपिंग की थी. अब सीरीज के पांचवे वनडे मैच में धोनी की वापसी के बाद दिनेश कार्तिक को प्लेइंग इलेवन से अपना स्थान गंवाना पड़ सकता है.

बता दें, कि साल 2019 में धोनी शानदार फॉर्म में है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक लगाये थे. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भी उन्होंने 33 गेंदों पर 48 रन की एक शानदार पारी खेली थी.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvNZ: संजय बांगर ने किया खुलासा ‘फिट हुए एमएस धोनी’, लेकिन क्या खेलेगे अंतिम एकदिवसीय मैच? appeared first on SportzWiki Hindi.