खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने एक बार फिर से पांचवें एक दिवसीय मैच में टीम इंडिया को शुरुआती झटके लिए, लेकिन पांचवें विकेट के लिए अबांटी रायुडू और ऑलराउंडर विजय शंकर ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाकर अपनी टीम को मुश्किल की घड़ी से निकाला।
नदी के किनारे विराट और अनुष्का यू गले में बांहे डाले आए नजर, देंखे तस्वीरें
भारतीय टीम ने वेलिंगटन में खेले जा रहे पांचवें और अन्तिम एक दिवसीय मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बोल्ट और हेनरी ने भारत को 18 रन पर ही चार झटके देकर रोहित शर्मा के इस निर्णय को गलत साबित कर दिया। इन दोनों गेंदबाजों ने शुरुआती चार में से दो-दो विकेट अपने नाम किए।
भारतीय टीम के लिए आई खुशखबरी, कीवी टीम का ये तूफानी बल्लेबाज अंतिम मुकाबले से हुआ बाहर!
इसके बाद रायुडू और शंकर ने पांचवें विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी शंकर के रन आउट होने से टूटी। शंकर ने 64 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। यह विजय शंकर के वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी है। वहीं अबांटी रायुडू 44 रन बनाकर क्रीज पर उपस्थिति है।
भारतीय टीम 34 ओवर में पांच विकेट पर 120 रन बना चुकी है। इससे पहले भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा (2), सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (6), युवा बल्लेबाज शुभमान गिल (7) और महेन्द्र सिंह धोनी (1) ने अपने बल्ले से निराश किया है।
कीवी टीम की ओर से बोल्ट और हेनरी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। पांच मैचों की इस शृंखला में भारतीय टीम 3-1 से आगे हैं। इस मैच के परिणाम से सीरीज पर कोई प्रभाव नहीं पडऩे वाला है, क्योंकि भारतीय टीम यह शृंखला अपने नाम कर चुकी है।