Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvNZ: इस दिग्गज के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी की मदद के चलते मैच फिनिश करने में कामयाब रहे ऋषभ पन्त

न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। इस सीरीज के पहले मैच में भारत को 80 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन अब भारतीय टीम ने बदला चुकता कर लिया।

ऋषभ पंत ने धोनी के साथ मिलकर दिलायी शानदार जीत

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को 159 रनों का लक्ष्य दिया था जो भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर 7 गेंद बाकी रहते 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिए।

भारतीय टीम के लिए युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया और 40 रनों की नॉट आउट पारी खेली तो वहीं उनके साथ महेन्द्र सिंह धोनी ने भी नाबाद 20 रनों का योगदान दिया।

भज्जी के अनुसार पंत को धोनी ने की काफी मदद

ऋषभ पंत को धोनी के साथ क्रीज पर रहने का एक फायदा मिला। उन्हें अच्छी पारी खेलने में धोनी की काफी मदद मिली। जो हम नहीं बल्कि भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रहे हरभजन सिंह का कहना है।

हरभजन सिंह ने आजतक समाचार चैनल के साथ बात करते हुए कहा कि “ऋषभ पंत ने आज अपने मौके का पूरा इस्तेमाल किया और एमएस धोनी के साथ बल्लेबाजी की।”

पंत को हर मौका विश्व कप टीम के ले जाएगा करीब

जब उन्होंने आकस्मिक शॉट खेले तो धोनी उनके पास गए और उन्हें समझाया कि उन्हें क्या करने की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने संभलकर शॉट खेले, ग्राउंड शॉट खेले और उन्हें गेंदों को मारा जिन पर हिट होनी थी।”

भज्जी ने आगे कहा कि “सभी मौके ऋषभ पंत को विश्व कप टीम के करीब ले जाएंगे। खासकर वो इसी तरह से स्कोर बनाते रहे तो। उनके पास वो चीज है जिसकी भारत को विश्व कप में जरूरत होगी। पंत वो हैं जो खेल बदल सकते हैं।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post INDvNZ: इस दिग्गज के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी की मदद के चलते मैच फिनिश करने में कामयाब रहे ऋषभ पन्त appeared first on Sportzwiki.