भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया को 3 विकेट से हार मिली। बल्लेबाजी का लिए मुश्किल पिच पर भारतीय टीम सिर्फ 126 रन ही बना पाई। ऑस्ट्रेलिया को अंतिम ओवर में जीत के लिए 14 रनों की दरकार थी और उसने लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले मैच में भारतीय टीम नई सलामी जोड़ी के साथ उतरी थी।
नहीं चली सलामी जोड़ी

पहले मैच में रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी 15 गेंद में सिर्फ 14 रन ही जोड़ पाई। रोहित शर्मा गेंद को स्कूप करने के चक्कर में शॉर्ट थर्ड मैन के हाथों में मार बैठे थे।
वहीं दूसरी तरह टीम में वापसी कर रहे केएल राहुल ने 50 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले टी-20 शतक के बाद उन्होंने पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अर्धशतक बनाया था। उन्हें शिखर धवन को आराम देकर टीम में मौका मिला था।
दूसरे मैच में बदल सकती है जोड़ी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मैच 27 फरवरी को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जायेगा। यह पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है और इस मैच में भारतीय टीम नई सलामी जोड़ी के साथ उतर सकती है।
इस मैच में रोहित शर्मा की जगह शिखर धवन को मौका मिल सकता है। रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं लेकिन उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता है।
यह हो सकती है वजह

विश्व कप से पहले भारतीय टीम केएल राहुल को पूरा मौका देना चाहती है। राहुल पिछले काफी समय से फॉर्म से जूझते रहे हैं। वह विश्व कप के लिए तीसरे सलामी बल्लेबाज का विकल्प माने जा रहे हैं।
इसी वजह से रोटेशन पॉलिसी के तहत रोहित शर्मा की जगह शिखर धवन को टीम में मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो, फरवरी 2017 के बाद पहला मौका होगा जब रोहित शर्मा भारतीय टी-20 मैच के प्लेइंग इलेवन में नहीं होंगे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDvsAUS, दूसरा टी-20: रोहित- राहुल नहीं बल्कि यह दो बल्लेबाज करेंगे दूसरे टी-20 में भारतीय पारी की शुरुआत! appeared first on Sportzwiki.