Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS: दूसरे टी-20 में भारतीय टीम में 3 बदलाव, दिग्गज खिलाड़ी की एक बार फिर टीम में वापसी!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का आगाज हो गया है. पहले मैच में भारतीय टीम को रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम पहले मैच में कई बदलाव के साथ उतरी थी. सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को पहले मैच में मौका नहीं मिला. वहीं विजय शंकर को बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद टीम से बाहर कर दिया गया था.

पहले मैच के हार के बाद दो बदलाव तय माने जा रहे हैं. आइए आपको हम दूसरे मैच के लिए भारत के प्लेइंग इलेवन के बारे में बता रहे हैं कि किन खिलाड़ियों को टीम में रखा जाएगा और किनको बाहर किया जा सकता है.

1.रोहित शर्मा 

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का पहला मैच अच्छा नहीं रहा था. लेकिन ये बल्लेबाज कभी भी फॉर्म में आ सकता है. और जब ये खिलाड़ी फॉर्म में आब गया तब ये मैच जीताकर ही सांस लेता है.

2. शिखर धवन 

पहले मैच में जिस तरह बल्लेबाजों ने प्रदर्शन किया इस खिलाड़ी का टीम में आना तय माना जा रहा है. धवन और रोहित की जोड़ी अगर मैदान पर होती है तो गेंदबाज ऐसे ही दबाव में आ जाता है. इस खिलाड़ी का टीम में होना बेहद जरूरी है.

3. के एल राहुल 

भारतीय टीम का ये बल्लेबाज अपने फॉर्म में वापस आ गया है. पिछले मैच में इस खिलाड़ी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे.

4. विराट कोहली 

भारतोय टीम के कप्तान विराट कोहली बड़े मैच के खिलाड़ी हैं. पहले मैच में इनकी बलेल्बाजी उतनी नहीं चली. लेकिन ये खिलाड़ी कभी भी फॉर्म में आ सकता है.

5. ऋषभ पंत 

विश्व कप को देखते हुए इस खिलाड़ी को मौका मिल सकता है. दिनेश कार्तिक के फ्लॉप होने से पंत को फायदा हो सकता है.

6. महेंद्र सिंह धोनी 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पारी को काफी खराब बताया जा रहा है. वो पहले की तरह अब बल्लेबाजी नहीं कर पाते. लेकिन ये खिलाड़ी कभी भी टीम के लिए असरदार साबित हो सकता है.

7. विजय शंकर 

इस खिलाड़ी ने लगातार बढ़िया प्रदर्शन किया है. लेकिन पहले मैच में इस खिलाड़ी को टीम से बाहर किया जाना किसी को समझ नहीं आया. ये खिलाड़ी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी कर सकता है.

8. क्रुणाल पांड्या

पांड्या ने पिछले मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी. हालांकि वो बल्लेबाजी में कमाल नहीं दिखा पाए थे. लेकिन ये खिलाड़ी अगले मैच में कमाल दिखा सकता है.

9. यजुवेंद्र चहल

भारतीय टीम का ये गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है. इस खिलाड़ी ने लगातार बेहतरीन पर किया है.

10. सिद्धार्थ कौल 

उमेश यादव की जगह इस खिलाड़ी का टीम में आना तय माना जा रहा है. उमेश ने पिछले मैच में बहुत ही खराब गेंदबाजी की थी.

11. जसप्रीत बुमराह 

पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाला ये स्टार बॉलर अगले मैच में भी टीम का हिस्सा होगा. पहले मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करने के बाद इस गेंदबाज को गेंदबाजी का विराट कहा जा रहा है.

The post INDvsAUS: दूसरे टी-20 में भारतीय टीम में 3 बदलाव, दिग्गज खिलाड़ी की एक बार फिर टीम में वापसी! appeared first on Sportzwiki.