Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS, दूसरा टी-20: अजय जडेजा ने चुनी भारतीय टीम, इन 3 खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 आज बैंगलोर में खेलना जायेगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भारत को तीन विकेट से हार मिली थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 126 रन बनाये वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम अंतिम गेंद पर जीत हासिल नहीं कर पाई। इस मैच के लिए पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजय  जडेजा ने भारतीय टीम में होने वाले बदलावों के बारे में बताया है।

अजय जडेजा ने चुनी भारतीय टीम

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा ने दूसरे टी-20 मैच के लिए भारतीय टीम चुनी है। उन्होंने अपनी इस टीम में तीन बदलाव किये हैं। क्रिकबज के एक कार्यक्रम में जडेजा ने कहा

“शायद रोहित को आराम मिल जाए। उसके प्रदर्शन के कारण नहीं। कोहली तीन पर बने रहेंगे। ऋषभ पंत को एक मैच मिला है, एमएस धोनी एक मैच मिला है, क्रुणाल पांड्या अभी आए हैं। विजय शंकर ने कोहली की अनुपस्थिति में नंबर 3 पर खेला था, लेकिन अब वह टीम में नहीं हैं।”

तेज गेंदबाजों में भी बदलाव

इसके साथ ही अजय जडेजा के अनुसार कप्तान विराट कोहली कोहली तेज गेंदबाजी में भी बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने दिनेश कार्तिक या ऋषभ पंत में से किसी एक को बाहर करने की बात की है। जडेजा ने आगे कहा

“सिद्दार्थ कौल को निश्चित रूप से एक मैच मिलेगा और उमेश को आराम दिया जाएगा। जसप्रीत बुमराह खेलेंगे, युजवेंद्र चहल खेलेंगे और मार्कंडे खेलेंगे। तो शंकर के लिए या तो पंत या कार्तिक को आराम दिया जाएगा”

करो या मरो का मैच

भारतीय टीम के बैंगलोर में होने वाला दूसरा टी-20 मैच करो या मरो जैसा है। दो मैचों की इस सीरीज में भारत पहला मैच हार चुका है। इससे पहले भारत को न्यूजीलैंड में भी टी-20 सीरीज में हार मिली थी। इसके साथ ही 2015-16 में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत अपने घर में कोई टी-20 सीरीज नहीं हारा है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsAUS, दूसरा टी-20: अजय जडेजा ने चुनी भारतीय टीम, इन 3 खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता appeared first on Sportzwiki.