भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच कल बैंगलोर में खेला जायेगा। पहले मैच में भारतीय टीम को हार मिली थी और इसी वजह से सीरीज बचाने के लिए यह मैच जीतना भी पड़ेगा। पहले मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई थी। ऑस्ट्रेलिया ने मैच के अंतिम ओवर में 14 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया था। अब दूसरे मैच को भारतीय टीम अपने नाम कर सीरीज को बराबरी पर समाप्त करना चाहेगी।
दूसरे मैच के कई बड़े आंकडें भी बन सकते हैं। आईये आपको उनके बारे में बताते हैं।
1. विराट कोहली अगर इस मैच में 2 छक्के और लगा देंगे, तो वह भारत के लिए 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे। भारत के लिए अबतक 50 छक्के से ज्यादा रोहित, युवराज और रैना ने लगाये हुए हैं।
2. चार विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल भारतीय टीम के 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल कर लेंगे। भारत के लिए अबतक सिर्फ रविचंद्रन अश्विन ही 50 या उससे अधिक विकेट हासिल कर पाए है।

3. जसप्रीत बुमराह के पास भी 2 विकेट लेते ही भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जायेंगे। अभी उनके 51 विकेट हैं और 52 विकेट के साथ अश्विन नंबर एक पर हैं।
4. ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 83 छक्के शेन वाटसन ने लगाये हैं. इस मैच में 5 छक्के लगते ही फिंच वाटसन के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। आरोन फिंच अबतक ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए 50 पारियों में 79 छक्के लगा चुके हैं।
5. एमएस धोनी इस मैच में 29 रन बनाते ही सुरेश रैना को रनों के मामले में पीछे छोड़ देंगे और भारत के तीसरे सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे।

6. आरोन फिंच अगर इस मैच में 130 रन की पारी खेलते हैं, तो वह ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 1792 रन डेविड वार्नर ने बनाये हुए हैं।
7. रोहित शर्मा इस मैच में 2 छक्के लगाते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे।
8. भारत अगर इस मैच में हार जाता है तो यह 2015-16 के बाद पहली बार घर में कोई द्विपक्षीय सीरीज हारेगी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDvsAUS: दूसरे टी-20 मैच में बन सकते हैं 7 बड़े रिकॉर्ड, रोहित के पास गेल को पीछे छोड़ने का मौका appeared first on Sportzwiki.