Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS: पहले टी-20 के लिए संजय मांजरेकर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, धोनी को बाहर कर इस खिलाड़ी को दी जगह

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से टी-20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम के वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। यह ऑस्ट्रेलिया के इस भारत दौरे का पहला ही मैच है। इस मैच के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भारत की प्लेइंग इलेवन चुनी है।

सबसे बड़े नाम को किया बाहर

संजय मांजरेकर ने इस मैच के लिए महेंद्र सिंह धोनी को टीम में नहीं रखा है। उन्होंने उन खिलाड़ियों को जगह देने की बात की है, जिसका अभी तक विश्व कप में जगह पक्का नहीं है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर उन्होंने कहा

“यह देखते हुए कि एमएस धोनी अब विश्व कप के लिए एक निश्चित विकल्प हैं, अब पंत जैसे किसी खिलाड़ी पर फिर से नज़र डालें और प्रतिस्पर्धा पैदा करें। यह टी-20 है और 50 ओवर के विश्व कप के लिए तैयारी वास्तव में टी-20 प्रदर्शन पर आधारित नहीं हो सकती है।”

अभी टीम में जगह खाली

विश्व कप के लिए भारतीय टीम के 12-13 खिलाड़ी पक्के हैं, लेकिन अभी भी दो- तीन जगहों के लिए लड़ाई है। इसके लिए कई दावेदार भी हैं।

इस बारे में संजय मांजरेकर ने कहा

“कुछ जगह अभी भी खुले हैं। ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी आगे आ रहे हैं और विजय शंकर भी। रवींद्र जडेजा और मार्कंडेय स्पिन विकल्प भी आपके पास है। विश्व कप के लिए यह भारतीय टीम में एक वाइल्ड कार्ड की तरह कोशिश कर सकते हैं।”

मजबूत गेंदबाजी चाहते हैं मांजरेकर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच के लिए संजय मांजरेकर ने भारतीय टीम में पांच प्रमुख गेंदबाजों को जगह दी है। इसमें उन्होंने मयंक मार्कंडे को भी जगह दी है। इसके साथ ही वह टीम में विजय शंकर या  क्रुणाल पांड्या में से किसी एक को जगह देंगे।

यह है संजय मांजरेकर की टीम:

शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, विजय शंकर / क्रुणाल पांड्या, मयंक मार्कंडे, युजवेंद्र चहल, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsAUS: पहले टी-20 के लिए संजय मांजरेकर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, धोनी को बाहर कर इस खिलाड़ी को दी जगह appeared first on Sportzwiki.