Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS: भारत के खिलाफ पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत 24 फरवरी से हो रही है। पहला मैच विशाखापत्तनम में खेला जायेगा। दो मैचों की इस सीरीज का दूसरा मैच 27 फरवरी को बैंगलोर में खेला जायेगा। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार पसीना बहा रही है। भारतीय टीम भी न्यूजीलैंड से टी-20 सीरीज हारने के बाद वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

ऑस्ट्रेलिया पहले मैच में जीत दर्ज कर भारत पर दबाव बनाना चाहेगी। आईये हम आपको उन 11 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिसके साथ ऑस्ट्रेलिया पहले मैच में मैदान पर उतर सकती है।

आरोन फिंच (कप्तान)

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच टी-20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। फिंच भारत के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में फॉर्म से जूझते दिखे थे और इस मैच में भारतीय गेंदबाजों को जवाब देना चाहेंगे।

डार्शी शॉर्ट

फिंच के साथ डार्शी शॉर्ट पर पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी होगी। वह शुरूआती ओवर में तेजी से रन बनाते हैं। बिग बैश में शॉर्ट का फॉर्म शानदार रहा था और वह इसे यहाँ जारी रखना चाहेंगे।

शॉन मार्श

ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर तीन पर शॉन मार्श बल्लेबाजी कर सकते हैं। मार्श ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी। वह स्पिन गेंदबाजी को काफी अच्छा खेलते हैं।

उस्मान ख्वाजा

सलामी बल्लेबाजी करने वाले उस्मान ख्वाजा को टीम में संतुलन बनाये रखने के लिए मध्यक्रम में बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है। ख्वाजा भी स्पिन के अच्छे बल्लेबाज हैं और उनपर भारतीय स्पिनरों के खिलाफ रन बनाने की जिम्मेदारी होगी।

मार्कस स्टोइनिस

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर स्टोइनिस ने बिग बैश में सलामी बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। यहाँ वह मध्यक्रम में खेलते नजर आयेंगे। उनपर गेंद और बल्ले दोनों से प्रदर्शन की जिम्मेदारी होगी।

ग्लेन मैक्सवेल

विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को भारत में खेलने का खासा अनुभव है। वह भारतीय गेंदबाजों को अच्छे से जानते हैं और अंतिम ओवरों में ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर तक पहुँचने की कोशिश करेंगे।

एलेक्स कैरी (विकेटकीपर)

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने पिछले कुछ समय से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कैरी टीम के उपकप्तान भी हैं और इसी वजह से उनपर अधिक जिम्मेदारी होगी।

नाथन कुल्टर नाइल

नाथन कुल्टर नाइल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत की पिछली टी-20 सीरीज में उन्होंने बल्ले से भी अच्छा योगदान दिया था।

पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी पैट कमिंस पर होगी। कमिंस ने टेस्ट मैचों से शानदार गेंदबाजी की थी लेकिन वनडे सीरीज से उन्हें आराम दिया गया था। वह इस समय दुनिया के नंबर एक टेस्ट तेज गेंदबाज भी हैं।

जेसन बेहरेनडोफ

इस तेज गेंदबाजी ने अपने पिछले भारत दौरे पर शानदार गेंदबाजी की थी। टी-20 सीरीज में इन्होने अंदर आती गेंदों पर भारतीय बल्लेबाज को काफी परेशान किया था।

एडम जम्पा

ऑस्ट्रेलिया की टीम में नाथन लायन भी हैं लेकिन टी-20 मैच में जम्पा का रिकॉर्ड शानदार रहा है। इसी वजह से लायन से पहले उन्हें टीम में खेलने का मौका मिल सकता है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsAUS: भारत के खिलाफ पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन appeared first on Sportzwiki.