Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS: दूसरे टी-20 मैच से पहले मैदान में जमकर पसीना बहा रहे भारतीय खिलाड़ी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच कल बैंगलोर में खेला जायेगा। पहले मैच में भारतीय टीम को हार मिली थी और इसी वजह से सीरीज बचाने के लिए यह मैच जीतना भी पड़ेगा। पहले मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई थी। ऑस्ट्रेलिया ने मैच के अंतिम ओवर में 14 रन बनाकर जीत हासिल की थी।

करो या मरो वाला मुकाबला

भारत के लिए दूसरा मैच जीतना काफी महत्वपूर्ण है। यह मैच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जायेगा। यहाँ की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होती है और इसी वजह से गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा होगी।

इस मैदान पर अंतिम टी-20 इंटरनेशनल मैच करीब दो साल पहले भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। उस मैच में युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए थे।

कड़ी मेहनत कर रही टीम

दूसरे मैच के लिए भारतीय टीम कड़ी मेहनत कर रही है। बैंगलोर की गर्मी में आज टीम के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस किया। इस मैच को जीतना भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

खिलाड़ियों की ट्रेंडिंग की फोटो बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट कर भी शेयर किया है। इसमें कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रेक्टिस करते हुए देखे जा सकते हैं।

बल्लेबाजी पर ध्यान देने की जरूरत

भारतीय टीम को अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने की जरूरत है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए थे। उस सीरीज में टीम को 2-1 से हार मिली थी। इस सीरीज के पहले मैच में भी बल्लेबाज नहीं चले। अब दूसरे मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे। महेंद्र सिंह धोनी की फॉर्म भी भारतीय टीम के लिए बड़ी चिंता का विषय है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsAUS: दूसरे टी-20 मैच से पहले मैदान में जमकर पसीना बहा रहे भारतीय खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.