Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS, दूसरा टी-20: कैसा रहेगा बैंगलोर में मौसम का हाल, टॉस जीतकर लेना होगा ये फैसला

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भारत को तीन विकेट से हार मिली थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 126 रन बनाये वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम अंतिम गेंद पर जीत हासिल नहीं कर पाई। अब दूसरा मैच आज बैंगलोर में खेलना जायेगा। इस मैच को जीतकर जहाँ ऑस्ट्रेलिया सीरीज अपने नाम करना चाहेगा वहीं भारत किसी तरह सीरीज को बराबरी पर रोकना।

कहाँ होगा मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला दूसरा टी-20 मैच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जायेगा। यहाँ की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन होती है लेकिन स्पिन गेंदबाज यहाँ खतरा बन सकते हैं।

इस मैदान पर पिछला टी-20 इंटरनेशनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच फरवरी 2017 में खेला गया था। उस मैच में युजवेंद्र चहल ने 25 रन देकर 6 विकेट लिए थे। वह इस मैच में भी कुछ ऐसा ही करना चाहेंगे।

कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय टीम बैंगलोर टी-20 मैच में किसी भी कीमत पर जीत दर्ज करना चाहेगी। आज यहाँ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की आशंका है। वहीं शाम को मैच शुरू होने के दौरान यह 28 डिग्री के आसपास रह जायेगा।

इसमें सबसे बड़ी बात है कि आज बैंगलोर के आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालाँकि, फैन्स के लिए अच्छी खबर यह है कि बारिश की भविष्यवाणी नहीं की गई है।

टॉस जीतकर क्या करें?

Bengaluru T20: India will want to save the return series

भारतीय कप्तान विराट कोहली आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लीये 2008 से खेल रहे हैं और चिन्नास्वामी उनका घरेलू विकेट है। यही वजह है कि इसके बारे में उनसे बेहतर शायद किसी को पता हो।

इस पिच में हमेशा बल्लेबाजों के लिए कुछ ना कुछ होता है। यही वजह है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। टी-20 क्रिकेट में सभी टीमों चाहती है कि उन्हें लक्ष्य पता हो। इसी वजह से आज के मैच में भी टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना चाहेगी।

जीत है पक्की

भारतीय टीम को बैंगलोर की पिच हमेशा ही मददगार रही है. भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड यहाँ पर काफी शानदार रहा है, और बारिश होने की भी कोई सम्भावना नहीं है, ऐसे में भारतीय टीम का दूसरा टी-20 जीतना लगभग तय ही माना जा रहा है.

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsAUS, दूसरा टी-20: कैसा रहेगा बैंगलोर में मौसम का हाल, टॉस जीतकर लेना होगा ये फैसला appeared first on Sportzwiki.