भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच विशाखापत्तनम के वाई, एस राजशेखरा रेड्डी एसीए-वीसीडीए क्रिकेट स्टेडियम में आज रविवार को खेला गया.
यह मैच काफी रोमांचक रहा, लेकिन अंत में इस पहले टी-20 मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 3 विकेट से जीत लिया और सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है.
मात्र 126 रन ही बना पाई भारतीय टीम

इस मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत टीम की शुरूआत खराब रही और टीम को रोहित शर्मा (5 रन) के रूप में पहला झटका मात्र 14 रन पर लग गया.
इसके बाद कप्तान कोहली और राहुल ने 55 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला, लेकिन कप्तान कोहली (24 रन) के आउट होते ही पूरी टीम बिखर गई और नियमित अंतराल में विकेट गंवाती रही, भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना पाई.
भारत के लिए सबसे ज्यादा 36 गेंदों पर 50 रन की पारी ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने खेली. उन्होंने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 6 चौके और एक छक्का लगाया. एमएस धोनी ने टीम के लिए 37 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली.
ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम गेंद पर किया लक्ष्य हासिल

इस आसान लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अंतिम गेंद पर 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया और मैच को 3 विकेट से जीत लिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 43 गेंदों पर 56 रन की पारी ग्लेन मैक्सवेल ने खेली. वहीं ओपनर बल्लेबाज डीआर्सी शार्ट ने भी 37 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली.
विराट की इस गलती की वजह से हारा भारत

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में प्लेइंग इलेवन का चुनाव सही नहीं किया. उन्होंने स्टार ओपनर शिखर धवन को भी टीम से बाहर रखा और शानदार फॉर्म में चल रहे विजय शंकर को भी टीम में जगह नहीं दी.
कप्तान विराट कोहली की इस बड़ी गलती की वजह से कहीं ना कहीं भारतीय टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा है.
यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड


अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsAUS : विराट की इस छोटी सी गलती की वजह से अंतिम गेंद पर भारत को करना पड़ा 3 विकेट से हार का सामना appeared first on Sportzwiki.