Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम चयन से पहले चयनकर्ताओं के लिए सिरदर्द बने हुए हैं ये खिलाड़ी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 फरवरी से दो मैचों की टी-20 सीरीज और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान 15 फरवरी शुक्रवार को होना है.

बता दें, कि यह विश्व कप 2019 से पहले भारतीय टीम की अंतिम सीरीज है. इस सीरीज से पहले भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने साफ़ कर दिया है, कि विश्व कप 2019 के लिए टीम लगभग पक्की हैं. सिर्फ दो-तीन स्थान जो बचे हैं. वह इस सीरीज से टीम तलाशने की कोशिश करेगी.

कोहली, बुमराह की वापसी, तो रोहित, धवन को आराम!

Kohli, Bumrah remain on top of ICC ODI ranking

सूत्रों के अनुसार कप्तान विराट कोहली और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी संभव है. रोहित शर्मा को आराम दिया जा सकता है. वहीं उनके जोड़ीदार शिखर धवन को भी आराम दिया जा सकता है.

राहुल, रहाणे की भी हो सकती है वापसी 

केएल राहुल की वापसी संभव है. उन्होंने चयनकर्ता विश्व कप से पहले आखिरी मौका देना चाहेंगे. वहीं केएल राहुल के साथ अजिंक्य रहाणे को भी टीम में मौका दिया जा सकता है. केएल राहुल ने इंडिया ए के लिए खेलते हुए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ (89 और 81 रन) की दो शानदार पारियां खेली है.

रहाणे और राहुल में से जो भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेगा. वह खिलाड़ी तीसरे ओपनर के रूप में विश्व कप 2019 खेलने जा सकते हैं.

कार्तिक और ऋषभ पंत पर लम्बी चर्चा 

विश्व कप के लिए पहले विकेटकीपर के तौर पर तो एमएस धोनी का स्थान पक्का हैं, लेकिन चयनकर्ताओं के लिए दूसरे विकेटकीपर का चयन सिरदर्द बना हुआ है.

दरअसल, दूसरे विकेटकीपर के तौर पर दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत दो विकल्प है. इन दोनों में से एक खिलाड़ी विश्व कप में बैक-अप विकेटकीपर के रूप में विश्व कप खेलने जायेगा, इसलिए टीम चयन में टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं के दूसरे विकेटकीपर के लिए लम्बी चर्चा हो सकती है.

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post INDvsAUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम चयन से पहले चयनकर्ताओं के लिए सिरदर्द बने हुए हैं ये खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.