भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज और पांच मैचों की वनडे सीरीज 24 फरवरी से खेली जानी है. 24 फरवरी और 27 फरवरी को टी-20 सीरीज के मैच खेले जायेंगे. वहीं 2 मार्च से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.
इस सीरीज से पहले स्पोर्ट्स तक को दिए गए अपने एक बयान में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक को एक बयान दिया है. जिसमे उन्होने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के स्कोरलाइन की भविष्यवाणी की है.
5-0 से जीतेगा भारत सीरीज

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के स्कोरलाइन की भविष्यवाणी करते हुए कहा है, कि भारतीय टीम 5-0 से सीरीज जीत सकता है. साथ ही गावस्कर ने भारतीय टीम को इस सीरीज में अपनी पूरी ताकत के साथ उतरने के लिए कहा है.
ये शब्द कहे सुनील गावस्कर ने

सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए अपने बयान में कहा, “भारतीय टीम को अपनी मजबूत टीम के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना चाहिए और 5-0 से सीरीज को जीतने की कोशिश करनी चाहिए. भारतीय टीम के पास क्षमता है, कि वह इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप करें.”
इस प्रकार हैं वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, कुलदीप यादव, सिद्धार्थ कौल (शुरूआती 2 वनडे के लिए), मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार (अंतिम तीन वनडे के लिए)
इस प्रकार हैं वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

एरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स केरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, डीआर्सी शॉर्ट, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, एश्टन टर्नर, पैट कमिंस, केन रिचर्डसन, नाथन कुल्टर-नाइल, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन लियोन, एडम ज़म्पा
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsAUS : सुनील गावस्कर ने की स्कोरलाइन की भविष्यवाणी, कहा इस अंतर से भारत जीतेगा वनडे सीरीज appeared first on Sportzwiki.