भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत आज से हो रही है। सीरीज का पहला मैच विशाखापत्तनम में खेला जायेगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गयी पिछली दोनों टी-20 सीरीज बराबर रही थी। इस सीरीज को दोनों टीमें अपने नाम करना चाहेगी। भारत को अपनी पिछली टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी। विश्व कप से पहले यह भारत की अंतिम सीरीज है।
कहाँ होगा मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया का यह मैच विशाखापत्तनम के डॉ वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जायेगा।
इस मैदान पर अभी तक सिर्फ एक ही टी-20 मैच खेला गया है। भारत और श्रीलंका के बीच हुए इस मैच में श्रीलंका की टीम सिर्फ 82 रनों पर सिमट गयी थी। इस मैच में रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की थी।
कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर भारत में जहाँ अभी भी ठण्ड है वहीं दक्षिण भारत में अच्छी गर्मी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के दौरान आज विशाखापट्टनम मौसम एकदम साफ़ रहेगा। आज दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मैच की शुरुआत शाम 7 बजे हो रही है और इसी वजह से तापमान नीचे जा सकता है। इसके बावजूद आसमान साफ़ रहने की उम्मीद है दर्शकों को पुरे मैच का आनन्द लेने का मौका मिलेगा।
यह भी देखें: वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टेस्ट के दौरान मैदान पर अजीबोगरीब हरकत करते पकड़े गये बेन स्टोक्स, वीडियो हुए तेजी से वायरल
टॉस जीतकर क्या करें?

विशाखापत्तनम के इस मैदान पर पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले साल अक्टूबर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मैच खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 321 रन बनाये थे, लेकिन वेस्टइंडीज से भी 321 बनाकर मैच टाई करवा दिया।
इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। भारतीय पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है और इसी वजह से दोनों टीम लक्ष्य का पीछा करना चाहेगी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDvsAUS: कैसा रहेंगे विशाखापत्तनम में मौसम का हाल, सीरीज जीतने के लिए टॉस जीतकर करना चाहिए यह फैसला appeared first on Sportzwiki.