Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS : टॉस रिपोर्ट: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता पहले गेंदबाजी का फैसला, भारत की तरफ से मयंक मार्कंडेय को डेब्यू का मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच विशाखापत्तनम के वाई, एस राजशेखरा रेड्डी एसीए-वीसीडीए क्रिकेट स्टेडियम में आज रविवार को खेला जायेगा. इस पहले वनडे को जीत दोनों टीमें सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. सीरीज का दूसरा और अंतिम टी-20 मैच 27 फरवरी बुधवार को खेला जायेगा.

आंकड़ो के आधार पर भारत का पलड़ा भारी 

आपकों बता दें, कि टी-20 क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच आजतक कुल 18 टी-20 मैच खेले गये हैं. जिसमे भारत की टीम ने मात्र 11 टी-20 मैच जीते हुए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 6 टी-20 मैच जीते हुए हैं. दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा है.

विशाखापत्तनम क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच आजतक कोई भी टी-20 मुकाबला नहीं हुआ है, इसलिए दोनों टीमों के बीच यह इस स्टेडियम में पहला टी-20 मैच होगा.

पिच पर जमकर बन सकते हैं रन 

विशाखापत्तनम क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए हमेशा ही काफी अच्छी रहती है. इस पिच पर बल्लेबाज जमकर रन बना सकते हैं.

बाउंड्री भी इस मैदान की काफी छोटी है, इसलिए बल्लेबाज आसानी से गेंद को सीमा रेखा के पार कर पाएंगे. दोनों ही टीमों के पास कई विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद है, इसलिए यह मैच एक हाई स्कोरिंग मैच होने की पूरी उम्मीद है.

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस पहले टी-20 मैच का टॉस हो गया हैं और इस मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान),  केएल राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी (विकेटकीपर), क्रुनाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मयंक मारर्कंडे.

ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स केरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, डीआर्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, एश्टन टर्नर, पैट कमिंस, केन रिचर्डसन, नाथन कुल्टर-नाइल, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन लियोन, एडम ज़म्पा.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsAUS : टॉस रिपोर्ट: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता पहले गेंदबाजी का फैसला, भारत की तरफ से मयंक मार्कंडेय को डेब्यू का मौका appeared first on Sportzwiki.