Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS : हार्दिक पांड्या के बाद यह खिलाड़ी भी चोट के चलते हुआ पूरी सीरीज से बाहर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इनदिनों दो मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. इस टी-20 सीरीज के बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज दोनों टीमों के बीच खेली जाएगी, लेकिन इसी बीच दूसरे टी-20 से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक करारा झटका लगा है. दरअसल, टीम का एक स्टार तेज गेंदबाज चोट के चलते बाहर हो गया है.

केन रिचर्डसन चोट के चलते हुए बाहर

 

ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन चोट के चलते दूसरे टी-20 मैच व वनडे सीरीज से बाहर हो गए है. केन रिचर्डसन को साइड इंजरी है, जिसके चलते वह अपने वतन वापस लौट रहे हैं.

बता दें, कि केन रिचर्डसन ने पहला टी-20 मैच भी नहीं खेला था. अब उन्हें अपनी चोट के चलते टी-20 और वनडे दोनों सीरीज से बाहर होना पड़ा हैं. केन रिचर्डसन के बाहर होने की पुष्टि खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से की है.

केन अपने इलाज के लिए घर लौटेंगे

ऑस्ट्रेलिया टीम के फिजियो डेविड बीकली ने कहा, “केन ने विशाखापत्तनम टी-20 से पहले अभ्यास के दौरान हमें अपने शरीर के बाएँ हिस्से में दर्द की सूचना दी थी. दुर्भाग्य से वह दौरे के आगे आने वाले मैचों तक उबर नहीं पाएंगे. केन अपने इलाज के लिए घर लौटेंगे, और हम आने वाले आने वाले हफ्तों में उनकी निगरानी करेंगे.”

 

 

एंड्रयू टाई को किया गया शामिल 

टीम में केन रिचर्डसन की जगह तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई को शामिल किया गया है. एंड्रयू टाई को भारत में आईपीएल खेलने का अनुभव है. वह आईपीएल 2018 में पर्पल कैप का ख़िताब भी जीत चुके हैं.

एंड्रयू टाई ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अबतक अपने खेले 7 वनडे मैचों में 12 विकेट हासिल किये है. वहीं उन्होंने अपने खेले 26 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 37 विकेट हासिल किये हैं. आईपीएल के खेले गए 20 मैचों में वह 36 विकेट हासिल कर चुके हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post INDvsAUS : हार्दिक पांड्या के बाद यह खिलाड़ी भी चोट के चलते हुआ पूरी सीरीज से बाहर appeared first on Sportzwiki.