भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. सीरीज के इस अंतिम वनडे मैच को इंग्लैंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 2 विकेट से जीत लिया. हालाँकि, इस तीन मैचों की वनडे सीरीज को भारत की टीम 2-1 से जीतने में कामयाब रही है.
भारत ने खड़ा किया था 205 रन का स्कोर

इस मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाये. भारत के लिए स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 74 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली.
वहीं पूनम राउत ने भी 97 गेंदो पर 56 रन की पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 129 रन की शानदार साझेदारी की थी. दीप्ती शर्मा ने 49 गेंदों पर 27 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं शिखा पांडे ने अंत में भारत के लिए 26 रन का योगदान दिया.
भारत के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाये. इंग्लैंड के लिए केथलिन ब्रंट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 10 ओवर में मात्र 28 रन देकर 5 विकेट हासिल किये.
इंग्लैंड ने 2 विकेट रहते किया लक्ष्य हासिल

इंग्लैंड की टीम ने 2 विकेट रहते और 7 गेंद शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 82 गेंदों पर 56 रन की पारी डेनियल व्याट ने खेली.
वहीं इंग्लैंड की कप्तान हेथर नाईट ने 63 गेंदों पर 47 रन का योगदान दिया. 8वें नंबर की बल्लेबाज जोर्जिया एल्विस ने 53 गेंदों पर 33 रन की नाबाद पारी खेल इंग्लैंड की टीम को 48.5 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत दिला दी.
बता दें, कि इस सीरीज का पहला वनडे मैच भारत की टीम ने 66 रन के अंतर से जीता था. वहीं सीरीज का दूसरा वनडे मैच भी भारत की टीम ने ही 7 विकेट से जीत लिया था.
अंतिम मैच भारतीय टीम हारी जरुर है, लेकिन साथ ही भारत ने सीरीज को 2-1 से अपने कब्जे में कर लिया हैं. अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 4 मार्च से शुरू होगी.
यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड


CREDIT CRICBUZZ
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsENG : तीसरे वनडे में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 2 विकेट से हराया, देखें स्कोरबोर्ड appeared first on Sportzwiki.