न्यूजीलैंड और भारत के बीच आज टी-20 सीरीज का अंतिम मैच खेला जा रहा है। तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें एक- एक मैच जीत चुकी है और इस मैच को जीतने वाले टीम सीरीज को अपने नाम कर लेगी। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की टीम में कुलदीप यादव को जगह मिली वहीं न्यूजीलैंड ने ब्लेयर टिकर को डेब्यू करने का मौका दिया। इस मैच को न्यूजीलैंड ने 4 रनों से अपने नाम कर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।
न्यूजीलैंड की विस्फोटक शुरुआत

पहले मैच की तरह ही न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम शेफर्ट और कॉलिन मुनरो ने विस्फोटक शुरुआत की। किस्मत भी दोनों बल्लेबाजों के साथ थी। दोनों ने पहले 7 ओवर में ही 79 रन जोड़ दिए। इसके बाद कुलदीप ने अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई।
सेफर्ट 25 गेंद में 43 रनों की पारी खेली। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी ने स्टम्प किया। इसके बाद भी कॉलिन मुनरो नहीं रुके। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 40 गेंद में 72 रन बनाकर आउट हुए।
कीवी टीम ने खड़ा किया विशाल स्कोर

सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद भी न्यूजीलैंड ने तेजी से रन बनाना जारी रखा। कॉलिन डी ग्रैंडहोम, रॉस टेलर, डेरियल मिचेल और केन विलियमसन की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड में 4 विकेट पर 212 रन बना दिए।
कुलदीप यादव को छोड़कर भारतीय टीम के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच क्रुणाल पांड्या ने चार ओवर में 54 रन दिए। भारतीय गेंदबाजों में कुलदीप यादव ने दो जबकि खलील अहमद और भुवनेश्वर कुमार ने एक- एक विकेट लिया।
खराब शुरुआत के बाद संभली भारतीय पारी

213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही ओवर में शिखर धवन का विकेट खो दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये विजय शंकर ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला।
रोहित ने एक तरफ संभल कर बल्लेबाजी की वहीं दूसरी तरफ विजय शंकर ने 28 गेंद में 43 रनों की तेज पारी खेली। उनके आउट होने के बाद आये ऋषभ पंत ने विस्फोटक शुरुआत की।
पिच पर नहीं टिक पाए भारतीय बल्लेबाज

भारत के सभी बल्लेबाजों ने तेजी से शुरुआत की लेकिन कोई भी पिच पर नहीं टिक पाया। रोहित शर्मा एक छोर सँभालने की कोशिश कर रहे थे लेकिन 14वें ओवर की अंतिम गेंद पर वह 37 रन बनाकर आउट हो गये।
अंतिम ओवरों में क्रुणाल पांड्या और दिनेश कार्तिक ने टीम को लक्ष्य तक पहुँचाने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहे। अंतिम ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रन चाहिए लेकिन दिनेश कार्तिक और पांड्या लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए।
दिनेश कार्तिक की इस गलती की वजह से गंवाया 2 साल बाद कोई टी-20 सीरीज

भारतीय टीम काफी लंबे समय बाद कोई टी-20 सीरीज हारी है. दिनेश कार्तिक ने अंतिम ओवर में 2 मौके गंवाए जिस पर रन बनाया जा सकता था, एक तो उन्होंने रन नहीं लिया, दूसरा उन्होंने वाइड बॉल को छेड़कर एक अतिरिक्त रन गंवा दिया. और अंत में भारतीय टीम को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जिसे लेकर संजय मांजरेकर ने भी ट्वीट किया.
यहाँ देखें मांजरेकर का ट्वीट:
Brilliant hitting by DK but small mistakes have a big effect on the result in T20s. Was a mistake to not take that single with Krunal at the other end.#IndVsNZ
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) February 10, 2019
दिनेश कार्तिक ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन इस छोटी सी गलती की वजह से भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDvsNZ: दिनेश कार्तिक की इस छोटी सी गलती की वजह से लगातार 10 सीरीज बाद टीम इंडिया ने गंवाया सीरीज appeared first on Sportzwiki.