न्यूजीलैंड और भारत के बीच 10 फरवरी को टी-20 सीरीज का अंतिम मैच खेला जायेगा। सीरीज के पहले मैच को न्यूजीलैंड ने 80 रन और दूसरे मैच में भारत ने 7 विकेट से अपने नाम किया था। अब तीसरा और अंतिम मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा होगा। यह मैच इस दौरे का अंतिम मैच भी है। दौरे की शुरुआत 23 जनवरी को हुई थी।
कहाँ होगा तीसरा मैच

न्यूजीलैंड और भारत के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच हैमिल्टन के सीडन पार्क में खेला जायेगा। इसी मैदान पर वनडे सीरीज का चौथा मैच भी खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम 92 रनों पर आउट हो गयी थी।
इस मैदान पर बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद कम ही है। हैमिल्टन के इस मैदान पर सबसे बड़ा टी-20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर सिर्फ 202 रन ही है वहीं सबसे छोटा स्कोर 78 रन है।
11:30 में नहीं शुरू होगा मैच

न्यूजीलैंड और भारत के बीच ऑकलैंड में हुआ दूसरा टी-20 मैच भारतीय समय अनुसार 11:30 में शुरू था। अब हैमिल्टन में होने वाला तीसरा मैच इस टाइम में शुरू नहीं होगा। महिलाओं का मैच इस मैच से पहले खेला जायेगा।
दूसरा मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। यानी यह मैच पिछले मैच से एक घंटे बाद शुरू होगा। इस मैच के लिए टॉस भारतीय समय अनुसार 12 बजे होगा।
यह भी पढ़ें: केन विलियमसन ने सीधे तौर पर इन 2 खिलाड़ियों को ठहराया हार का जिम्मेदार
यहाँ देखें मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा टी-20 मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स-1 पर यह मैच आप अंग्रेजी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं। वहीं स्टार स्पोर्ट्स-1 हिंदी पर आप इस मैच को हिंदी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं।
इसके साथ ही यह स्टार स्पोर्ट्स-1 और स्टार स्पोर्ट्स-1 हिंदी के एचडी चैनलों पर भी देख सकते हैं। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप हॉटस्टार पर भी उठा सकते हैं। फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का प्रसारण होगा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDvsNZ: तीसरे टी-20 मैच का बदला समय सुबह 11:30 बजे नहीं बल्कि इस समय होगा शुरू appeared first on Sportzwiki.