भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मैच शुक्रवार 8 फरवरी को आकलैंड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.
इस दूसरे टी-20 में जहां भारतीय टीम सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी. वहीं न्यूजीलैंड की टीम इस मैच को भी जीत सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी.
दूसरे टी-20 में शुभमन गिल कर सकते हैं डेब्यू

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आकलैंड में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच में युवा खिलाड़ी शुभमन गिल अपना डेब्यू कर सकते हैं. बता दें, कि वह टीम के साथ है और उन्हें दूसरे टी-20 में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है.
शुभमन गिल को अंतिम वनडे मैचों में भी मौका मिला था, लेकिन वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. उनका आईपीएल रिकॉर्ड शानदार है, इसलिए अब उन्हें टी-20 क्रिकेट में अजमाया जा सकता है.
शुभमन गिल को दिया जा सकता है डेब्यू का मौका

शुभमन गिल को ऋषभ पंत की जगह टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. ऋषभ पंत पहले टी-20 में 10 गेंदे खेलकर मात्र 4 रन बना पाए थे, इसलिए ऋषभ पंत को ड्राप किया जा सकता हैं और शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है.
आईपीएल में कर चुके हैं शानदार प्रदर्शन

शुभमन गिल का घरेलू रिकॉर्ड बहुत शानदार है. वह अबतक 9 प्रथम श्रेणी मैचों में 77.78 की शानदार औसत से 1089 रन बना चुके हैं. वहीं उन्होंने 36 लिस्ट ए के करियर में 47.78 की औसत से 1529 रन बनाये हुए हैं.
उनका आईपीएल करियर भी शानदार रहा है. उन्होंने केकेआर के लिए खेलते हुए अबतक 13 आईपीएल मैचों की 11 पारियों में 33.83 की शानदार औसत व 146.04 का स्ट्राइक रेट के साथ 203 रन बनाये हुए है.
शुभमन गिल अंडर-19 विश्व कप 2018 के ‘मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट’ का खिताब भी जीत चुके हैं. उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर ही भारतीय टीम साल 2018 में अंडर-19 विश्व कप जीत पाया था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsNZ : दूसरे टी-20 में यह भारतीय खिलाड़ी कर सकता है अपना टी-20 डेब्यू! appeared first on Sportzwiki.