न्यूजीलैंड और भारत के बीच आज टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में आज कुलदीप यादव को मौका नहीं मिला, वहीं केदार जाधव को भी बाहर बैठना पड़ा। न्यूजीलैंड की टीम में भी कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया। न्यूजीलैंड ने इस मैच को 80 रनों से अपने नाम कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
न्यूजीलैंड की विस्फोटक शुरुआत

मार्टिन गप्टिल की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफर्ट को सलामी बल्लेबाजी करने का मौका मिला। कॉलिन मुनरो के साथ उन्होंने अपनी टीम को विस्फोटक शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 86 रन बनाये।
मुनरो के आउट होने के बाद भी सेफर्ट नहीं रुके और उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की धुनाई जारी रखी। सेफर्ट 13वें ओवर में 43 गेंद में 84 रन बनाकर आउट हुए लेकिन अब तक कीवी टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ चुकी थी।
मध्यक्रम ने भी दिया योगदान

सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद केन विलियमसन (34) और रॉस टेलर (23) जैसे बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी संभाली। नीचे आकर स्कॉट कुग्गेलेइजन ने भी 7 गेंद में 20 रन बनाये।
इसी वजह से न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 219 रन बनाये। भारत के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। हार्दिक पांड्या को 2 विकेट मिले लेकिन उन्होंने 4 ओवर में 50 से ज्यादा रन दिए। इसके अलावा क्रुनाल, भुवी, खलील और चहल को एक-एक विकेट मिला।
भारत की खराब शुरुआत

भारत की शुरुआत खराब रही और कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। शिखर धवन ने अच्छी शुरुआत की लेकिन लॉकी फर्गुसन की शानदार योर्कर पर वह बोल्ड हो गये।
इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। ऋषभ पन्त, विजय शंकर और दिनेश कार्तिक एक के बाद एक कर पवेलियन लौट गये। यहाँ से भारत की हार साफ़ साफ़ दिखने लगी थी।
भारत की करारी हार

72 रनों के स्कोर पर 6 विकेट गिरने के बाद भारत की हार लगभग पक्की हो गयी थी। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी और क्रुनाल पांड्या ने धीमी बल्लेबाजी की और पारी को संभाला।
इसके बावजूद लक्ष्य काफी बड़ा था और टीम को करारी हार मिली। टीम सिर्फ 139 पर आउट हो गयी। न्यूजीलैंड के लिए टिम साऊथी ने 3, ईश सोढ़ी ने 2, मिचेल सैंटनर ने 2, लॉकी फर्गुसन ने 2 ने भी एक विकेट लिया।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDvsNZ: महेंद्र सिंह धोनी के संघर्ष के बावजूद पहले टी-20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 80 रनों से हराया appeared first on Sportzwiki.