Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsNZ : MATCH PREVIEW : कब, कहाँ और किस चैनल पर होगा पहले टी-20 का प्रसारण, ये होगी दोनों की सम्भावित इलेवन

भारतीय टीम और न्यूजीलैंड टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच बुधवार 6 फरवरी को वेलिंगटन के वेस्टपैक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. सीरीज के इस पहले टी-20 मैच को जीतकर दोनों टीमें सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी.

भारतीय समय के मुताबिक 12.30 से खेला जायेगा मैच 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला पहला टी-20 मैच भारतीय समय के मुताबिक़ सुबह 12.30 बजे से शुरू होगा. इस मैच का टॉस भारतीय समय के मुताबिक़ सुबह 12.00 बजे होगा.

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं आप मैच 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला पहला टी-20 मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स-1 पर यह मैच आप अंग्रेजी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं.

वहीं स्टार स्पोर्ट्स-1 हिंदी पर आप इस मैच को हिंदी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप हॉटस्टार पर भी उठा सकते हैं. साथ ही जियो टीवी पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी.

17 डिग्री सेल्सियस का रहेगा तापमान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्त्न क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस पहले टी-20 मैच के दौरान 17 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा. ह्युमिडीटी भी 60% की रहेगी.

वहीं हवा 37 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी. इस मैच में प्रशंसकों के लिए बुरी खबर यह हैं, कि मैच के दौरान मैदान पर बादल बने रहेंगे और यह बादल कभी भी बारिश बनकर बरस सकते हैं और मैच का मजा किरकिरा कर सकते हैं.

टी-20 में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी

बता दें, कि टी-20 क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच आजतक कुल 8 टी-20 मैच खेले गये हैं. जिसमे भारत की टीम ने मात्र 2 टी-20 मैच जीते हुए है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने कुल 6 टी-20 मैच जीते हुए हैं. वेलिंगटन के मैदान पर दोनों टीमों के बीच एक टी-20 मैच खेला गया है. जिसे न्यूजीलैंड की टीम ने जीता था.

इस प्रकार है दोनों टीमें 

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, क्रुनाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, विजय शंकर, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रेसवेल, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन (शुरूआती 2 मैच के लिए), जिमी निशम, स्कॉट कुगलेइजन, डेरिल मिचेल, कॉलिन मुनरो, मिचेल सेंटनर, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर, ब्लेयर टिकर (मैच 3 के लिए)

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsNZ : MATCH PREVIEW : कब, कहाँ और किस चैनल पर होगा पहले टी-20 का प्रसारण, ये होगी दोनों की सम्भावित इलेवन appeared first on Sportzwiki.