Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsNZ : STATS : पहले टी-20 में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, इन 3 भारतीय गेंदबाजों के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच आज बुधवार को वेस्टपैक क्रिकेट स्टेडियम वेलिंगटन में खेला गया. इस मैच को न्यूजीलैंड की टीम ने 80 रन से जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बनाये है. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन्ही रिकार्ड्स के बारे में बताएंगे.

आइये डालते हैं आज के मैच में बने आंकड़ो पर  नजर: 

1. भारतीय टीम की न्यूजीलैंड की धरती पर यह लगातार तीसरे टी-20 मैच में हार है. न्यूजीलैंड की धरती पर आजतक भारत कोई भी टी-20 मैच नहीं जीता है.

2. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की यह 7वीं हार थी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं. जिसमे से 7 मैच मैच न्यूजीलैंड की टीम ने जीते हैं और मात्र 2 मैच भारत की टीम जीत पाई है.

3. टिम सेफर्ट ने आज अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का पहला अर्धशतक लगाया.

4. टिम सेफर्ट ने आज 84 रन की पारी खेली. यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी थी.

5. भारत के आज सभी गेंदबाजो ने 35 रन से ज्यादा दिए. इससे पहले भारत के सभी गेंदबाजो 35 रन से ज्यादा वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2016 में लौडरहिल के मैदान पर दिए थे. 

6. भुवनेश्वर कुमार ने आज अपने कोटे के 4 ओवर में 47 रन खर्च किये. उन्होंने इससे पहले कभी भी अपने 4 ओवर में 47 रन खर्च नहीं किये थे.

7. कॉलिन मुनरो ने आज अपने टी-20 क्रिकेट करियर के 5000 रन पूरे किये.

8. आज पांड्या बदर्स ने भारतीय टीम के लिए साथ खेला. यह भारत के लिए साथ खेलने वाली तीसरी भाइयों की जोड़ी बनी है. इससे पहले महिंदर अमरनाथ और सुरिंदर अमरनाथ की जोड़ी व इरफ़ान पठान-युसूफ पठान की जोड़ी ने भारतीय टीम के लिए साथ खेला था.

9. आज भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या और खलील अहमद ने अपने कोटे के 4 ओवरों में 45-45 से ज्यादा रन खर्च किये. ये पहला मौका है जब भारतीय टीम के 3 गेंदबाजो ने एक साथ 45 रन से ज्यादा खर्च किये है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsNZ : STATS : पहले टी-20 में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, इन 3 भारतीय गेंदबाजों के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.