भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा टी-20 मैच आज रविवार को हैमिल्टन के सेडोन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को न्यूजीलैंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 4 रन से जीत लिया और साथ ही सीरीज को भी 2-1 के अंतर से जीत लिया है.
इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बनाये है. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन्ही रिकार्ड्स के बारे में बताएंगे.
आइये डालते हैं एक नजर आज के मैच में बने आंकड़ो पर :

1. न्यूजीलैंड की धरती पर भारत की यह दूसरी टी-20 सीरीज हार है. इससे पहले साल 2009 में भी भारत को न्यूजीलैंड ने 2-0 के अंतर से सीरीज हराई थी.
2. न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने आज 40 गेंदों पर 72 रन की विस्फोटक पारी खेली. यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का 9वां अर्धशतक था.
3. कॉलिन मुनरो टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले पर चौथे स्थान पर आ गए है. वह 49 पारियों में 92 छक्के लगा चुके हैं. उन्होंने ब्रेंडन मैक्कुलम 91 छक्कों को पीछे छोड़ा है.
4. एमएस धोनी ने आज अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का 300वां मैच खेला. वह टी-20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने हैं.

5. हार्दिक पांड्या ने इस सीरीज में कुल 131 रन खर्च किये है. वह भारत के किसी एक टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज बन गए है.
6. कुलदीप यादव ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 18वां विकेट स्टंपिंग के जरिये लिया है. कुलदीप यादव के डेब्यू से इतने स्टंपिंग विकेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी गेंदबाज ने नहीं लिए है.

7. न्यूजीलैंड की टीम ने आज 8वीं बार 200 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया. वहीं भारत ने 13वीं बार 200 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया है.
8. क्रुनाल पांड्या ने आज अपने 4 ओवर में 54 रन खर्च किये. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह ब्रिसबेन में कुल 57 रन खर्च कर बैठे थे.
9. भारतीय टीम पिछली 10 सीरीज से अजेय थी, लेकिन इस सीरीज में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsNZ : STATS : तीसरे टी-20 में बने कुल 9 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने महेंद्र सिंह धोनी appeared first on Sportzwiki.