Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsNZ: भारतीय टीम की हार के बाद हार्दिक को बाहर कर इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की उठी मांग

न्यूजीलैंड और भारत के बीच आज टी-20 सीरीज का अंतिम मैच खेला जा रहा है। तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें एक- एक मैच जीत चुकी है और इस मैच को जीतने वाले टीम सीरीज को अपने नाम कर लेगी। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारत की टीम में कुलदीप यादव को जगह मिली वहीं न्यूजीलैंड ने ब्लेयर टिकर को डेब्यू करने का मौका दिया। इस मैच को न्यूजीलैंड ने 4 रनों से अपने नाम कर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।

न्यूजीलैंड की जबरदस्त बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा। सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने 72 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों ने भी उनका पूरा साथ निभाया।

भारतीय गेंदबाजों की इस मैच में जमकर धुनाई हुई। कुलदीप यादव को छोड़कर सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। इसी वजह से सोशल मीडिया पर भारतीय गेंदबाजों का जमकर मजाक बना।

लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई भारतीय टीम

भारत के सामने 213 रनों का लक्ष्य था। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद विजय शंकर ने अच्छी बल्लेबाजी की और टीम को लक्ष्य की तरफ लेकर गये। विजय शंकर के बाद ऋषभ पन्त और हार्दिक पांड्या ने विस्फोटक शुरुआत की लेकिन कोई भी पिच पर नहीं टिक पाया। इसी वजह से सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों का जमकर मजाक उड़ा।

 

 

 

 

विराट कोहली को टीम में शामिल करने की उठी मांग

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsNZ: भारतीय टीम की हार के बाद हार्दिक को बाहर कर इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की उठी मांग appeared first on Sportzwiki.