भारत ने न्यूजीलैंड को उसके ही घर में हराकर वनडे सीरीज अपने नाम किया है। इस सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हए ज्यादातर मौके पर कीवी टीम को दबाव में ही रखा। इस सीरीज के पहले तीन मैचों में विराट कोहली के हाथ में कमान थी वहीं अगले दो मैच में रोहित के हाथ में टीम की कप्तानी थी। विराट ने सीरीज से आराम ले लिया था।
विराट की कप्तानी में जीत चुके थे सीरीज

विराट कोहली शुरुआत के तीन मैचों में कप्तान थे और सभी में भारत को जीत मिली थी। इस मैचों में विराट ने भले से शतक नहीं बनाया लेकिन जरूरी मौकों पर उन्हें अपना योगदान दिया।
विराट के जाने के बाद सीरीज के चौथे मैच में भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह विफल रही और टीम को करारी हार झेलनी पड़ी। लेकिन, उनके बाद अंतिम मैच में एक बार फिर टीम में जीत दर्ज की।
विराट ने किया ट्वीट

भारतीय टीम ने अंतिम मैच में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज की समाप्ति की। इस जीत में मध्यक्रम के साथ ही गेंदबाजों ने पूरा योगदान किया। आज भी टीम 18 के स्कोर पर चार विकेट खो चुकी थी। जीत के बाद विराट कोहली ने ट्विटर पर लिखा
“शुरुआत की कठिन परिस्थिति से शानदार वापसी करते हुए सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज की। हमारे पास जो चरित्र है और हमने उसे दिखाया है। बहुत अच्छे लड़कों, जय हिन्द।”
Great come back from a tough situation early on to make it 4-1. Shows the character we have. Well done boys. Jai Hind
@BCCI pic.twitter.com/wtBzWCjz57
— Virat Kohli (@imVkohli) February 3, 2019
टी-20 सीरीज में भी नहीं विराट

विराट कोहली अंतिम दो वनडे मैचों के बाद पूरी टी-20 सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ छुट्टियाँ मना रहे हैं। अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज से टीम में वापसी कर सकते हैं। उसके बाद आईपीएल में भी खेलते नजर आयेंगे है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDvsNZ: भारतीय टीम की जीत के बाद विराट कोहली ने टीम इंडिया को सीरीज जीत की ख़ास अंदाज में दी बधाई appeared first on Sportzwiki.