भारत ने न्यूजीलैंड की धरती में पांच मैचों की वनडे सीरीज को 4-1 के अंतर से जीत लिया था. भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद थी, कि भारतीय टीम वनडे सीरीज के बाद टी-20 सीरीज में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है.
भारतीय टीम को वेलिंगटन में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के पहले टी-20 मैच में 80 रन की एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में भारतीय टीम को वेलिंगटन में मिली हार के तीन प्रमुख कारण ही बताएंगे.
खराब प्लेइंग इलेवन का चयन

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इस मैच की प्लेइंग इलेवन काफी खराब चुनी थी. टीम किसी भी तरह से बैलेंस नहीं लग रही थी. टीम का गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर था.
कप्तान रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव जैसे मैच विनर गेंदबाज को टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी. वहीं केदार जाधव जैसे शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी को भी टीम में नहीं चुना गया. प्लेइंग इलेवन का खराब सिलेक्शन भारतीय टीम की हार का इस मैच में एक प्रमुख कारण रहा है.
एमएस धोनी की एप्रोच

एमएस धोनी की एप्रोच भी भारतीय टीम की इस मैच में हार का एक बड़ा कारण बनी है. दरअसल, धोनी 8.3 ओवर में ही क्रीज पर आ गए थे. इस समय टीम का स्कोर 64 रन था.
लेकिन उन्होंने अपनी पारी काफी धीमी अंदाज से शुरू की, उन्होंने शुरूआती 10 रन 13 गेंदों पर बनाये थे. उनकी एप्रोच भारतीय टीम के बड़े लक्ष्य के पीछे की नहीं लग रही थी.
उनके धीमी गति से खेलने की चक्कर में बाकि बल्लेबाजों पर प्रेशर भी बढ़ रहा था. धोनी की एप्रोच भी कही ना कही भारतीय टीम की हार का एक प्रमुख कारण बनी है.
उन्होंने भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा 31 गेंदों पर 39 रन जरुर बनाये, लेकिन इस पारी के दौरान कभी भी नहीं लगा, कि धोनी लक्ष्य का पीछा करने के बारे में भी सोच रहे हैं.
सभी गेंदबाजो का बुरी तरह फेल होना

भारतीय टीम के सभी गेंदबाज इस मैच में बुरी तरह फेल साबित हुए है. हार्दिक पांड्या ने जहां अपने 4 ओवर में 51 रन खर्च किये. वहीं खलील अहमद ने अपने 4 ओवर में 48 रन खर्च किये. भुवनेश्वर कुमार ने भी अपने 4 ओवर में 47 रन खर्च किये.
युजवेंद्र चहल ने भी अपने 4 ओवर में 35 रन खर्च कर डाले. क्रुनाल पांड्या भी महंगे साबित हुए और उन्होंने अपने 4 ओवर में 37 रन खर्च किये.
भारतीय टीम के गेंदबाजो का एक साथ फेल रहना भी टीम की हार का एक बड़ा कारण रहा है. सभी गेंदबाजो के फेल रहने की वजह से न्यूजीलैंड के बल्लेबाज 219 रन का एक विशाल लक्ष्य बनाने में कामयाब रहे है.
आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsNZ: ये रहे वेलिंगटन में मिली भारतीय टीम की करारी हार के तीन कारण appeared first on Sportzwiki.