भारतीय टीम और न्यूजीलैंड टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच बुधवार 6 फरवरी को वेलिंगटन के वेस्टपैक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. सीरीज के इस पहले टी-20 मैच को जीतकर दोनों टीमें सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी. बता दें, कि इससे पहले खेली गई वनडे सीरीज को भारत की टीम ने 4-1 के अंतर से जीत लिया था.
न्यूजीलैंड से सिर्फ दो टी-20 ही जीत पाया भारत

बता दें, कि टी-20 क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच आजतक कुल 8 टी-20 मैच खेले गये हैं. जिसमे भारत की टीम ने मात्र 2 टी-20 मैच जीते हुए है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने कुल 6 टी-20 मैच जीते हुए हैं. वेलिंगटन के मैदान पर दोनों टीमों के बीच एक टी-20 मैच खेला गया है. जिसे न्यूजीलैंड की टीम ने जीता था.
पिच रिपोर्ट

वेलिंगटन के वेस्टपैक क्रिकेट स्टेडियम की पिच में शुरूआती कुछ ओवर तेज गेंदबाजो को काफी अच्छी मदद मिलेगी, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता जायेगा. वैसे-वैसे यह पिच बल्लेबाजों के लिए आसान होती जाएगी.
इस पिच पर स्पिनरों को भी कुछ मदद मिलने के आसार है, लेकिन एक बार बल्लेबाज सेट हो जायेगा, तो वह इस पिच पर रन बटोर सकता है. इस पिच पर गेंद व बल्ले की एक अच्छी जंग देखने को मिल सकती है.
भारत ने जीता टॉस

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस पहले टी-20 मैच का टॉस हो गया हैं और इस मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद
न्यूजीलैंड : कॉलिन मुनरो, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, डेरिल मिचेल, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मिचेल सेंटनर, स्कॉट कुगलेनिजन, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsNZ : टॉस रिपोर्ट : भारत ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, इस प्रकार हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन appeared first on Sportzwiki.