Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsNZ : टिम सेफर्ट ट्विटर पर छाये, इस भारतीय खिलाड़ी का बना मजाक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला टी-20 मैच आज बुधवार 6 फरवरी को वेलिंगटन के वेस्टपैक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.

इस पहले टी-20 मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने अपने विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफर्ट की तूफानी पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया है.

टिम सेफर्ट ट्विटर पर छाये, भारतीय गेंदबाजो का उड़ा मजाक 

न्यूजीलैंड टीम के लिए इस मैच में ओपनर बल्लेबाज टिम सेफर्ट ने 43 गेंदों पर 84 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 7 शानदार चौके व 6 गगनचुंबी छक्के लगाये.

कॉलिन मुनरो ने भी टीम के लिए 20 गेंदों पर 34 रन की एक शानदार पारी खेली. वहीं कप्तान केन विलियमसन ने भी 22 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली.

भारतीय टीम के सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए हैं. हार्दिक पांड्या ने जहां अपने 4 ओवर में 51 रन खर्च किये. वहीं खलील अहमद ने अपने 4 ओवर में 48 रन खर्च किये. भुवनेश्वर कुमार ने भी अपने 4 ओवर में 47 रन खर्च किये.

युजवेंद्र चहल ने भी अपने 4 ओवर में 35 रन खर्च कर डाले. क्रुनाल पांड्या भी महंगे साबित हुए और उन्होंने अपने 4 ओवर में 37 रन खर्च किये. न्यूजीलैंड की पारी के बाद टिम सेफर्ट जहां ट्विटर पर छाये हुए हैं. वहीं भारतीय गेंदबाजो का ट्विटर पर मजाक उड़ रहा है.

यहां देखें न्यूजीलैंड की पारी के बाद ट्विटर प्रतिक्रिया 

 


अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post INDvsNZ : टिम सेफर्ट ट्विटर पर छाये, इस भारतीय खिलाड़ी का बना मजाक appeared first on Sportzwiki.