भारतीय टीम और न्यूजीलैंड टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मैच शुक्रवार 8 फरवरी को आकलैंड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.
सीरीज के इस दूसरे टी-20 मैच को जीतकर न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. वहीं भारतीय टीम सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी.
न्यूजीलैंड की धरती पर भारत को आजतक नहीं मिली जीत

बता दें, कि टी-20 क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच आजतक कुल 9 टी-20 मैच खेले गये हैं. जिसमे भारत की टीम ने मात्र 2 टी-20 मैच जीते हुए है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने कुल 7 टी-20 मैच जीते हुए हैं. भारतीय टीम न्यूजीलैंड की धरती पर आज तक कोई भी टी-20 मैच नहीं जीत पाई है.
न्यूजीलैंड ने जीत टॉस

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस दूसरे टी-20 मैच का टॉस हो गया हैं और इस मैच का टॉस न्यूजीलैंड की टीम ने जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
पिच रिपोर्ट

आकलैंड की पिच एक फ्लैट पिच दिख रही है. इस पिच पर जमकर रन बन सकते हैं. बल्लेबाजों के लिए यह पिच स्वर्ग मानी जाती है. दोनों टीमों के पास कई विस्फोटक बल्लेबाज है, इसलिए इस मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाज जमकर रन बना सकते हैं और यह मुकाबला एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.
इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, एमएस धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद
न्यूजीलैंड : कॉलिन मुनरो, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, डेरिल मिचेल, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मिचेल सेंटनर, स्कॉट कुगलेनिजन, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsNZ : टॉस रिपोर्ट : न्यूजीलैंड ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन appeared first on Sportzwiki.