Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsNZ : टॉस रिपोर्ट : भारत की टीम ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, भारतीय टीम में दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी

भारतीय टीम और न्यूजीलैंड टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा टी-20 मैच रविवार 10 फरवरी को हैमिल्टन के सेडोन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.

सीरीज का यह तीसरा टी-20 मैच एक निर्णायक मैच रहेगा. जो भी टीम इस मैच को जीतेगी. वह टीम इस सीरीज को भी 2-1 के अंतर से अपना नाम कर लेगी.

दोनों टीमों के बीच अबतक खेले गए है 10 टी-20 मैच 

आपकों बता दें, कि टी-20 क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच आजतक कुल 10 टी-20 मैच खेले गये हैं. जिसमे भारत की टीम ने मात्र 3 टी-20 मैच जीते हुए हैं. वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने कुल 7 टी-20 मैच जीते हुए हैं.

सेडोन क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच आजतक कोई भी टी-20 मुकाबला नहीं हुआ है, इसलिए दोनों टीमों के बीच यह इस स्टेडियम में पहला टी-20 मैच होगा.

पिच रिपोर्ट 

हैमिल्टन के सेडोन क्रिकेट स्टेडियम का पिच बल्लेबाजी के लिए हमेशा ही काफी अच्छा रहता है. इस पिच पर बल्लेबाज जमकर रन बना सकते हैं.

बाउंड्री भी इस मैदान की काफी छोटी है, इसलिए बल्लेबाज आसानी से गेंद को सीमा रेखा के पार कर पाएंगे. दोनों ही टीमों के पास कई विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद है, इसलिए यह मैच एक हाई स्कोरिंग मैच होने की पूरी उम्मीद है.

भारत ने जीत टॉस 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस तीसरे टी-20 मैच का टॉस हो गया हैं और इस मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, एमएस धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद

न्यूजीलैंड : कॉलिन मुनरो, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, डेरिल मिचेल, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मिचेल सेंटनर, स्कॉट कुगलेनिजन, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsNZ : टॉस रिपोर्ट : भारत की टीम ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, भारतीय टीम में दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी appeared first on Sportzwiki.