स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत के सामने 4 विकेट के नुकसान पर 160 रनों का लक्ष्य रखा। न्यूजीलैंड की तरह से सबसे ज्यादा सोफी डेविन ने 62 और कप्तान एमी सैटरथ्वेट ने 33 रन की शानदार पारी खेली। वहीं भारत की तरह से अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, दीप्ति शर्मा और पूनम यादव को एक-एक विकेट मिला।
न्यूजीलैंड के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक 3 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए है। भारत की शुरुआत थोड़ी खराब रही। प्रिया पूनिया मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद स्मृति मंधाना ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ भारतीय पारी को संभाला। स्मृति मंधाना ने अपनी तूफानी पारी में 34 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 58 रनो की पारी खेली। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने 6 चौको की मदद से 39 रन बनाये।
भारतीय महिला टीम - हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रिया पूनिया, जेम्मिाह रोड्रिगेज, डायलान हेमलता, दीप्ति शर्मा, अनुजा पाटिल, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अरूंधती रेड्डी, राधा यादव, पूनम यादव।
न्यूजीलैंड महिला टीम- एमी सैटर्थवेट (कप्तान), सूजी बेट्स, सोफी डेविने, केटलिन गुरी, कैटी माíटन (विकेटकीपर), फ्रांसेस मैक्के, लेघ कास्पेरक, हनाह रोवे, एमेलिया केर, ली ताहूहू, रोजमैरी माइर।
यह भी पढ़े:-
ब्रैंडन मैकुलम ने लिया संन्यास, ये है आगे का प्लान
AUS vs SL: स्टार्क के तूफान में उड़ा श्रीलंका, दूसरा टेस्ट 366 रनों से जीता
81 साल बाद इस बल्लेबाज ने दोहराया इतिहास, एक ही मैच में जड़े 2 दोहरे शतक
Herald