स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। यह मैच न्यूजीलैंड ने चार विकेट से जीतकर 2-0 से सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भारत को 135 रनों पर समेत कर रख दिया। भारत के आसान से लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। मेजबान टीम के लिए सुजी बेट्स ने 62 और कप्तान एमी सेटर्थवर्ट ने 23 रनों की पारी खेली।
आपको बता दे, न्यूजीलैंड टीम के गेंदबाजों ने भारतीय महिला टीम को बड़े स्कोर से रोक दिया। भारतीय महिला टीम पूरे 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना सकीं। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 72 रन जेम्मिाह रोड्रिग्ज ने बनाए। उनके अलावा स्मृति मंधाना ने 36 रनों का अहम योगदान दिया। बाकि कोई बल्लेबाज़ कोई खास कमाल नहीं कर पाया।
वहीं न्यूजीलैंड महिला टीम की तरफ से रोजमैरी माइरा ने अपने चार ओवर में 17 रन देकर सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। सोफी डेविने, एमेलिया केर, लेघ कास्परेक ने एक-एक विकेट मिला।इसी के साथ भारतीय महिला टीम यह सीरीज हार गई।
यह भी पढ़े:-
IND vs NZ : दूसरे टी-20 मैच में ये शानदार रिकॉर्ड बना सकते है रोहित शर्मा
वर्ल्ड कप में 3 नंबर की जगह इस पोजीशन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं कप्तान कोहली
IND vs NZ 1st T20: भारत को 80 रन से मात देकर न्यूजीलैंड ने बनाई सीरीज में बढ़त
Herald