Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDW vs NZW: स्मृति मंधाना की तूफानी पारी गई बेकार, न्यूजीलैंड ने 23 रन से जीता पहला मैच

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला गया। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत के सामने 4 विकेट के नुकसान पर 160 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन भारतीय महिला टीम 19.1 ओवरों में 136 रन पर सिमट गई।

भारत के लिए स्मृति मंधाना शानदार पारी की शुरुआत की थी। स्मृति मंधाना ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 102 रन जोड़े थे। उन्होंने 34 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 58 रनो की पारी खेली। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने 6 चौको की मदद से 39 रन बनाये। लेकिन दोनों के आउट होने के बाद भारतीय टीम ताश के पत्तो की तरह बिखर गई।

सबसे कम गेंदों में 50 रन बनाने वाली पहली भारतीय बनीं मंधाना:-
स्मृति मंधाना ने मात्र 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है।। उन्होंने पिछले साल मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ 25 गेंद में बनाए गए अर्धशतक का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। टी-20 में सबसे कम गेंद में अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन के नाम है। उन्होंने 2005 में बेंगलुरु में भारत के खिलाफ 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

यह भी पढ़े:-

IND vs NZ 1st T20: भारत को 80 रन से मात देकर न्यूजीलैंड ने बनाई सीरीज में बढ़त

AUS vs SL: स्टार्क के तूफान में उड़ा श्रीलंका, दूसरा टेस्ट 366 रनों से जीता

81 साल बाद इस बल्लेबाज ने दोहराया इतिहास, एक ही मैच में जड़े 2 दोहरे शतक



Herald