स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच तीन मैचों की सीरीज का अंतिम मैच हैमिल्टन के सडन पार्क क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इसी के साथ मिताली राज ने इतिहास रच दिया। वह 200 वनडे खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई है। यही नहीं कप्तान के तौर पर उनका 123वां मैच है, जो एक रिकॉर्ड बन गया है।
आपको जानकारी में बता दें, पिछले साल अप्रैल में इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स के 191 वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड था। बता दें कि मिताली ने वनडे में अपने करियर की शुरुआत जून 1999 में की थी और आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच खेला था।
सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी मिताली के नाम
यही नहीं, महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी मिताली के ही नाम है। उन्होंने वनडे में 51.33 की औसत से 6622 रन बनाए हैं। जिसमे 7 शतक और 52 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 125 रन है।
भारतीय टीम 149 पर ढेर
तीसरे वनडे में भारतीय टीम 149 पर ही ढेर हो गई। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 52 रनो की पारी खेली है। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से एना पेटर्सन ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किये है।
यह भी पढ़े:-
Ind vs NZ: भारत को हराने के बाद ट्रेंट बोल्ट ने खोला जीत का ये राज़
शिखर धवन के बेटे जोरावर ने बताया बाल उगाने का नया फॉर्मूला, देखें वीडियो
IND vs NZ: धोनी की जगह चौथे वनडे में शुभमन गिल को मिल सकता है मौका
Herald