Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एबी डीविलियर्स IPL 12 के बाद इस क्लब की और से टी20 में लगाएंगे चौके छक्के

इंटरनेट डेस्क। साउथ अफ्रीका के मिस्टर 360 डिग्री नाम से मशहूर तूफानी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार साउथ अफ्रीका का ये तूफानी बल्लेबाज काउंटी क्रिकेट खेलता मैदान में नजर आएगा। आपको बता दें कि एबी ने इंग्लिश काउंटी क्लब मिडिलसेक्स के साथ आगामी टी-20 ब्लास्ट प्रतियोगिता के लिए अनुबंध किया है।

सचिन तेंदुलकर ने पुश अप लगाकर पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवार के लिए इकट्ठी की इतनी बड़ी राशि

साउथ अफ्रीका के इस तूफानी बल्लेबाज ने 2018 में अपने फैंस को संन्यास लेकर अचानक से चौंका दिया था। लेकिन एबी ने बताया कि वह टी20 खेलता रहेगा। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डीविलियर्स आईपीएल के 12वें सीजन के बाद इंगलिश काउंटी में खेलते हुए नजर आएंगे। इस साल जुलाई में होने वाले टी20 ब्लास्ट प्रतियोगिता में एबी मिडिलसेक्स की ओर से चौके छक्के लगाते नजर आएंगे।

कोहली ने रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया एक और 'विराट' कीर्तिमान, इस मामलें में पहुंचे सबसे टॉप पर

आपको बता दें कि एबी डीविलियर्स 23 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियम के 12वें सीजन में अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी कि आरसीबी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। एबी ने आईपीएल मेें प्रतियोगिता में भी कई रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका के इस तूफानी बल्लेबाज ने अपने करियर में 272 टी-20 मैच खेले है। एबी ने इस दौरान 149 के शानदार स्ट्राइक रेट से 7300 से अधिक रन बनाए हैं। एबी डीविलियर्स ने इस दौरान 52 अर्द्धशतक और 4 शतक भी लगाए है।