Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL-12 में रॉयल्स नजर आएंगे जयपुर के इस खास रंग में

जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 12वां सीजन अगले माह 23 मार्च से शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी आईपीएल टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

आईपीएल-12 में पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स नए ही लुक में नजर आने वाली है। आगामी आईपीएल सत्र में राजस्थान रॉयल्स गुलाबी रंग की जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी। राजस्थान की राजधानी जयपुर के नाम के आधार पर ही टीम की जर्सी का नया रंग गुलाबी रखा गया है। जयपुर को पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है।

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल के पहले सीजन से अभी तक नौ संस्करणों में हिस्सा ले चुकी है। इस दौरान वह नीले रंग की जर्सी में मैदान पर नजर आई थी। यह टीम प्रतिबंध लगने के कारण दो संस्करणों में हिस्सा नहीं ले पाई थी।मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी नीले और अभ्यास सत्र के दौरान गुलाबी रंग की जर्सी पहनते थे, लेकिन अभी टीम गुलाबी रंग की जर्सी में मैच खेलती हुई दिखाई देगी।

राजस्थान रॉयल्स के मेंटर शेन वॉर्न और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गुलाबी रंग की नई जर्सी लॉन्च की। अजिंक्या रहाणे ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले सत्र में हमने एक मैच में कैंसर के प्रति जागरुकता का संदेश देने के लिए गुलाबी रंग की जर्सी का उपयोग किया था। टीम प्रशंसकों ने गुलाबी रंग की जर्सी को काफी पसंद किया था। कप्तान अजिंक्या रहाणे ने कहा कि जयपुर को भी पिंक सिटी के ही नाम से पहचाना जाता है, इसीलिए हमने भी यह विचार किया कि टीम की जर्सी का रंग गुलाबी ही कर देना चाहिए।