23 मार्च से आईपीएल 2019 शुरू हो रहा है. आईपीएल की हर टीम के पास एक अच्छा विकेटकीपर मौजूद है. वहीं टीमों ने अपने दल में इंजरी व विश्व कप 2019 को देखते हुए बैक-अप विकेटकीपर भी रखे हैं. दरअसल, विश्व कप 2019 के चलते कुछ टीमों के मुख्य विकेटकीपर आईपीएल 2019 को बीच में छोड़कर जा सकते हैं.
आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में सभी टीमों के मुख्य विकेटकीपर के बारे में ही बताएंगे.
निकोलस पूरन (किंग्स इलेवन पंजाब)

आईपीएल 2018 में केएल राहुल ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए विकेटकीपर की भूमिका निभाई थी और वह विकेटकीपिंग में वह काफी सफल भी रहे थे.
आईपीएल 2018 में भी जहां केएल राहुल ही टीम के मुख्य विकेटकीपर होंगे. वहीं बैक-अप विकेटकीपर के रूप में किंग्स इलेवन पंजाब के पास निकोलस पूरन है. निकोलस पूरन को आईपीएल 2019 में किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.20 करोड़ की कीमत में ख़रीदा है.
संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स)

आईपीएल 2018 में जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए विकेटकीपर की भूमिका निभाई थी और वह विकेटकीपिंग व बल्ले दोनों के साथ ही काफी सफल रहे थे.
आईपीएल 2019 में भी राजस्थान रॉयल्स के मुख्य विकेटकीपर जोस बटलर ही होंगे. वहीं टीम के पास बैक-अप विकेट के रूप में संजू सैमसन है.
बटलर का विश्व कप की तैयारियों के चलते बीच आईपीएल में वापस अपने देश जाना तय है, इसलिए इस दौरान टीम के विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन के कंधो पर होगी.
जॉनी बैरेस्टो (सनराइजर्स हैदराबाद)

जॉनी बैरेस्टो को आईपीएल 2019 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 2.20 करोड़ की कीमत में ख़रीदा है. बैरेस्टो आईपीएल 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के बैक-अप विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि टीम के पास पहले से ही मुख्य विकेटकीपर के रूप में रिद्धिमान साहा मौजूद है, जो एक शानदार विकेटकीपर है.
हेनरिच क्लासेन (आरसीबी)

आरसीबी के पास मुख्य विकेटकीपर के रूप में पार्थिव पटेल है, लेकिन टीम को अगर जरुरत पड़ेगी, तो बैक-अप विकेटकीपर के रूप में साउथ अफ्रीका के हेनरिच क्लासेन भी मौजूद है. उन्हें आईपीएल 2019 की नीलामी में आरसीबी की टीम ने 50 लाख रूपये की कीमत में ख़रीदा था.
अंकुश बैस (दिल्ली कैपिटल्स)

दिल्ली कैपिटल्स के पास आईपीएल 2019 में ऋषभ पंत के रूप में एक स्पेशलिस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज है, दिल्ली कैपिटल्स ने बैक-अप विकेटकीपर को ध्यान में रखते हुए आईपीएल 2019 में अंकुश बैंस को 20 लाख रूपये की कीमत में खरीदा था.
अगर ऋषभ पंत आईपीएल 2019 के दौरान चोटिल होते है या विश्व कप 2019 को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिया जाता है, तो अंकुश बैस ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे.
रॉबिन उथप्पा (केकेआर)

केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक है, जो टीम के एक मुख्य विकेटकीपर भी है. हालाँकि, दिनेश कार्तिक जब केकेआर के सदस्य नहीं थे. तब रॉबिन उथप्पा टीम के विकेटकीपर की भूमिका निभाते थे.
हालाँकि, वह अब भी टीम के बैक-अप विकेटकीपर के विकल्प हैं. अगर कार्तिक को इंजरी होती है, तो उथप्पा टीम के विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं.
ईशान किशन (मुंबई इंडियंस )

ईशान किशन ने आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियंस के मुख्य विकेटकीपर की भूमिका निभाई थी, लेकिन अब टीम के पास क्विंटन डी कॉक के रूप में विश्व स्तरीय विकेटकीपर मौजूद है, इसलिए आईपीएल 2019 में ईशान किशन मुंबई इंडियंस के बैक-अप विकेटकीपर होंगे.
केदार जाधव (चेन्नई सुपर किंग्स)

चेन्नई सुपर किंग्स की विकेटकीपिंग का जिम्मा पिछले 11 सालों से एमएस धोनी के मजबूत कंधो पर है. आईपीएल 2019 में भी टीम के मुख्य विकेटकीपर धोनी ही होंगे.
वहीं टीम के पास बैक-अप विकेटकीपर के रूप में केदार जाधव मौजूद हैं. केदार जाधव पहले भी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी जैसी टीमों के लिए विकेटकीपिंग कर चुके हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post IPL 2019 : आईपीएल की 8 टीमों के पास यह 8 खिलाड़ी हैं बैक-अप विकेटकीपर appeared first on Sportzwiki.