Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: अब पिंक जर्सी में दिखेगी राजस्थान रॉयल्स की टीम, ऐसी होगी ड्रेस

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2019 (आईपीएल) जल्द ही शुरू होने जा रहा है और इसकी सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। वहीं अब आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स इस सीजन नए रंग में नजर आने वाली है। जी हाँ, राजस्थान रॉयल्स अब पिंक जर्सी में दिखेगी। खास बात यह है कि गुलाबी रंग राजस्थान का गहरा नाता भी है। इसके पीछे एक वजह जयपुर का गुलाबी शहर (पिंक सिटी) के नाम से विख्यात होना बताया जा रहा है। टीम की जर्सी इससे पहले ब्लू कलर की थी।

राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधारिक अकाउंट ट्वीटर पर इसकी जानकारी दी। फ्रेंचाइजी ने बयान जारी कर बताया, 'जयपुर को गुलाबी नगरी के रूप में जाना जाता है, जोधपुर गुलाबी बलुआ पत्थर के लिए प्रसिद्ध है और उदयपुर गुलाबी संगमरमर का उत्पादन करता है। इस लिहाज से गुलाबी रंग टीम के लिए पूरी तरह से मुफीद है। इससे फैंस भी जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।'