आईपीएल की शुरुआत इस बार 23 मार्च से होने वाली है. विश्व कप से पहले इसका आयोजन एक बार फिर भारत में ही होगा. ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि लोकसभा चुनाव की वजह से इसे भारत में आयोजीत नहीं किया जाएगा. लेकिन इन सब बातों पर बीसीसीआई ने विराम लगाते हुए साफ़ कर दिया है कि आईपीएल भारत में ही होगा.
आपको हम उन पांच तेज गेंदबाज के बारे में बताते हैं. जो इस बार पर्पल कैप के दावेदार हो सकते हैं.
5. एंड्रयू टाई

ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज को टी-20 का स्पेस्लिस्ट गेंदबाज माना जाता है. ये मैच के बीच के ओवरों में और डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को परेशान करने में माहिर हैं. ये आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हैं. पिछले सीजन में टाई ने शानदार गेंदबाजी की थी और पर्पल कैप अपने नाम किया था.
4. ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज का ये शानदार ऑलराउंडर आईपीएल में लगातार कमाल दिखाता आया है. ब्रावो ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. अब वो पूरे सीजन आईपीएल में चेन्नई के लिए खेल सकेंगे. इनके पास टी-20 का अनुभव बहुत ज्यादा है. ब्रावो दो बार आईपीएल में पर्पल कैप भी रह चुके हैं.
3. यजुवेंद्र चहल

भारतीय टीम का ये शानदार लेग स्पिन गेंदबाज जबरजस्त फॉर्म में है. अब तक इस खिलाड़ी ने एक बार भी पर्पल कैप पर कब्ज़ा नहीं किया है. लेकिन जिस तरह के फॉर्म में यह खिलाड़ी है.
इस बार चहल पर्पल कैप पर कब्ज़ा कर सकते हैं. चहल के पास अपनी टीम को पहली आईपीएल ट्राफी जीताने में पूरा योगदान भी देना होगा.
2. कुलदीप यादव

भारतीय टीम के इस फिरकी के जादूगर ने पिछले कुछ सालों से कई मैच में जीत दिलाई है. हालांकि इस खिलाड़ी ने अब तक आईपीएल में कोई भी पर्पल कैप अपने नाम करने में कामयाब नहीं हो पाए हैं. इस बार जिस तरह के फॉर्म में यह खिलाड़ी है. पूरे आसार है वो इस कैप पर कब्ज़ा कर सकते हैं.
1. जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम का ये स्टार इस समय विश्व का सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज में से एक है. इन्होने आईपीएल में मुंबई के लिए खेलते हुए अब तक कभी भी पर्पल कैप अपने नाम नहीं किया है. लेकिन जिस तरह के फॉर्म में वो हैं. वो पर्पल कैप प्राप्त करने वाले सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IPL 2019: आईपीएल शुरू होने से पहले ये पांच गेंदबाज हैं पर्पल कैप के सबसे प्रमुख दावेदार appeared first on Sportzwiki.