Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- इस आईपीएल में ये पांच गेंदबाज कर सकते हैं पूरे सीजन धमाल, ये तीन भारतीय भी छोड़ सकते हैं छाप

विश्व क्रिकेट की नंबर वन टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग का 12 सीजन सिर पर खड़ा है। इसको लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट फैंस की उत्सुकता बढ़ती जा रही है आईपीएल का आगाज होने में कुछ दिनों का इंतजार तो करना ही होगा।

ये पांच गेंदबाज पूरे सीजन कर सकते हैं धमाल

ऐसे में आपके इस इंतजार को कुछ कम करने के लिए हम स्पोर्ट्ज विकी आपके सामने हर रोज आईपीएल से जुड़ी हर वलो चीज जो आप जानना चाहते हैं वो प्रस्तुत कर रहे हैं।

इसी कड़ी में आज हम आपके सामने भविष्यवाणी के तौर पर उन पांच गेंदबाजों के बारे में बताते हैं जो इस आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से पूरे सीजन मचा सकते हैं धमाल

जसप्रीत बुमराह

भारतीय क्रिकेट टीम के मिस्ट्री तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय के सबसे अबूझ गेंदबाज हैं। जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से ये दिखाया है कि उनकी कला के आगे पिच का कोई रोल नहीं होता है जो हर पिच पर कामयाबी हासिल करते हैं।

ऐसे में आईपीएल के इस सीजन में भी जसप्रीत बुमराह से ऐसे ही कुछ प्रदर्शन की उम्मीद हैं। पिछले करीब एक साल की जसप्रीत बुमराह की फॉर्म को देखे तो इस आईपीएल सीजन में उनका शानदार प्रदर्शन देखा जा सकता है।

कुलदीप यादव

विश्व क्रिकेट में इन दिनों अगर किसी स्पिन गेंदबाज की फिरकी जमकर काम कर रही है तो वो हैं भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की। जो हर पिच और हर मैच में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं।

कुलदीप यादव की हालिया फॉर्म को देखते हुए तो लग रहा है कि वो आईपीएल के इस सीजन भी अपनी गेंदबाजी से पूरे शबाब पर रहेंगे। कुलदीप की फिरकी का कमाल पूरे आईपीएल में देखा जा सकता है।

राशिद खान

अफगानिस्तान के रहस्यमयी स्पिन गेंदबाज राशिद खान के तो क्या कहने। ये फिरकी गेंदबाज अपने क्रिकेट करियर के आगाज के साथ ही बल्लेबाजों के लिए उलझन बना हुआ है जो आईपीएल के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में भी छाया रहा है।

इस आईपीएल सीजन में खुद ब खुद हर किसी की नजरें राशिद खान पर लग जाती हैं। जो इस सीजन भी अपनी रहस्यमयी गेंदबाजी से चौंका सकते हैं। राशिद खान का कमाल इस पूरे सीजन देखने को मिल सकता है।

जोफ्रा आर्चर

कैरेबियाई अनकेप्ट क्रिकेटर जोफ्रा आर्चर को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की बिग-बैश लीग में देखा गया था जहां उन्होंने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था।

England can play for Archer

जोफ्रा आर्चर की गेंदबाजी में जबरदस्त वेरिएशन देखने को मिली और उस कारण से उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने पिछले सीजन अपनी टीम का हिस्सा बनाया। आर्चर अपनी गेंदबाजी में इसी विविधता से इस पूरे सीजन में छाए रह सकते हैं।

युजवेन्द्र चहल

भारतीय क्रिकेट टीम के रिस्ट स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल भी कुलदीप और राशिद की तरह ही पिछले कुछ समय से अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को नचाते रहे हैं।

युजवेन्द्र चहल ने इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ ही आईपीएल में भी करामात दिखायी है। इस आईपीएल सीजन में युजवेन्द्र चहल अपनी फिरकी की तान पर पूरे सीजन बल्लेबाजों को नचा सकते हैं।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- इस आईपीएल में ये पांच गेंदबाज कर सकते हैं पूरे सीजन धमाल, ये तीन भारतीय भी छोड़ सकते हैं छाप appeared first on Sportzwiki.