इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का आगाज होने में अब 1 महीनें के करीब वक्त बचा हुआ है। इसके बाद शुरु होगा विश्व क्रिकेट की सबसे हाई-प्रोफाइल टी20 क्रिकेट लीग। जिसमें देश-विदेश के कई खिलाड़ी अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे।
ये हो सकती है 2019 आईपीएल की रेस्ट इलेवन
आईपीएल के 12वें सीजन में हिस्सा लेने वाले लगभग सभी खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल सकता है। लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको शायद ही एक मैच खेलने का मौका मिले।
तो आज स्पोर्ट्स विकी आपके सामने सेलेक्टेड उन खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन प्रस्तुत कर रहा है, जिनको शायद ही खेलने का मौका मिले, लेकिन इस टीम में बाकी टीमों को टक्कर देने की काबिलियत है।
मनजोत कालरा (दिल्ली कैपिटल्स)
भारतीय अंडर-19 टीम के लिए अपनी चमक बिखेरने वाले दिल्ली के मनजोत कालरा को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपना हिस्सा बनाया है। अंडर19 विश्व कप फाइनल में शतक बनाने वाले मनजोत कालरा एक बेहतरीन सलामी बल्लेबाज हैं।

मनन वोहरा (राजस्थान रॉयल्स)
पंजाब के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज मनन वोहरा ने कुछ आईपीएल सीजन में अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है। मनन वोहरा को इसी कारण से राजस्थान रॉयल्स ने अपने पाले में शामिल किया, जिन्हें प्लेइंग इलेवन में तो मौका शायद ही मिले, लेकिन ये रेस्ट आईपीएल इलेवन के अच्छे खिलाड़ी हैं।

कोलिन इंग्राम ( दिल्ली कैपिटल्स )
दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज कोलिन इंग्राम को भले ही नेशनल टीम में ज्यादा मौका नहीं मिला, लेकिन इन्होंने अपने प्रदर्शन से देश-विदेश की कई टी20 क्रिकेट लीग में अपना कमाल दिखाया है। कोलिन इंग्राम को दिल्ली कैपिटल्स ने जगह दी है

सरफराज खान( किंग्स इलेवन पंजाब)
मुंबई के एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज सरफराज अहमद ने अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया, लेकिन वो आरसीबी के लिए कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। सरफराज खान को इस बार किंग्स इलेवन पंजाब ने अपना हिस्सा बनाया है।

हेनरिच क्लासेन(आरसीबी)
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन को पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स ने शामिल किया था लेकिन उनके रिलीज करने के बाद इस बार आरसीबी के लिए खेलेंगे। क्लासेन को आरसीबी की मजबूती को देखते हुए शायद ही मौका मिले।

जो डेनली( कोलकाता नाइट राइडर्स)
इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी जो डेनली ने नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट में अपने प्रदर्शन से आईपीएल का दावा मजबूत किया। जो डेनली को केकेआर की टीम ने अपना हिस्सा बनाया। डेनली की ऑलराउंडर काबिलियत पर कोई शक नहीं है।

आदित्य तारे(मुंबई इंडियंस)
मुंबई के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे आईपीएल की शुरुआत से ही खेल रहे हैं। आदित्य तारे इस दौरान कई टीमों के साथ रह चुके हैं, जो इस बार मुंबई इंडियंस में फिर से जगह बनाने में सफल रहे हैं, लेकिन मौका मिलना मुश्किल है।

राहुल चाहर( मुंबई इंडियंस)
राजस्थान के युवा स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर ने अपनी गेंदबाजी से बहुत प्रभावित किया है। राहुल चाहर आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। जिनको कुछ ही मैच खेलने का मौका मिला है।

टी नटराजन(सनराईजर्स)
तमिलनाडू के सनसनी के रूप में उभरे टी नटराजन को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने शामिल किया था, लेकिन उन्हें अगले सीजन में सनराईजर्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया। नटराजन को ज्यादा मौका नहीं मिल पाया है।

बासिल थाम्पी (सनराईजर्स हैदराबाद)
केरल के स्टार तेज गेंदबाज बासिल थाम्पी ने भी अपनी गेंदबाजी से खूब प्रभाव छोड़ा है। बासिल थाम्पी ने गुजरात लॉयंस के साथ आगाज करने के बाद अब सनराईजर्स का हिस्सा हैं।

एडम मिल्ने (मुंबई इंडियंस)
न्यूजीलैंड के युवा स्टार तेज गेंदबाज एडम मिल्ने भी आईपीएल में पिछले कुछ सालों से शामिल हैं, लेकिन इस गेंदबाज को ज्यादा मौका नहीं मिल सका है। इस बार मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल एडम मिल्ने एक अच्छे गेंदबाज हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- आईपीएल के इस सीजन में ये हो सकती है रेस्ट ऑफ इलेवन, शायद ही इन्हें मिले टीम में जगह appeared first on Sportzwiki.